UP: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,डबल डेकर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 30 से ज्यादा घायल, कई लोगों की हालत गंभीर

UP के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 
Follow :
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा | Image: ANI

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कम से कम 30 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 5 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। यात्रियों का कहना है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे।

डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर

शिकोहाबाद के जिला अस्पताल के डॉ.अनुराग कांत वर्मा ने बताया, "यह हादसा हाईवे पर एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच हुआ। तेज रफ्तार बस ने ट्रक पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। कुल 30 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को यहां लाया गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को रेफर किया गया है।"

June 26, 2026

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 08:42 IST