UP के बस्ती में दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक की टक्कर की जोरदार टक्कर से 5 लोगों की मौत, तीन घायल
बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक लेन बदलने से विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गया। दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई।
- भारत
- 1 min read
Basti Accident News: बस्ती नगर में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे शहर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के पास हुई। बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक लेन बदलने से विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार शिवराज सिंह (30), शकील (25), बिस्वजीत (35), बहारन (32) और कार चालक प्रेम (34) की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह से राजमार्ग की एक लेन पर यातायात बाधित हुआ, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे पर शिकंजा, सुबह-सुबह ED ने मारी 14 जगहों पर रेड, शराब घोटाला से जुड़ा मामला
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 March 2025 at 11:59 IST