अपडेटेड 15 February 2026 at 08:06 IST

Noida: 'उसने मुझे धोखा दिया...', कार में मिली कपल की गोली लगी लाश, Valentine Day पर 15 साल की मोहब्बत का खूनी अंत; Whatsapp पर लिखा दर्द

नोएडा सेक्टर 107 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार (14 फरवरी) को एक कार में लड़का और लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

Follow :  
×

Share


Noida: 'उसने मुझे धोखा दिया...', कार में मिली कपल की गोली लगी लाश, Valentine Day पर 15 साल की मोहब्बत का खूनी अंत; Whatsapp पर लिखा दर्द | Image: Instagram/X

नोएडा सेक्टर 107 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार (14 फरवरी) को एक कार में लड़का और लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के सिर में गोली लगी थी। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को शूट कर लिया। लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है।

मृतकों की पहचान सुमित (32 वर्ष) पुत्र राजवीर, निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और रेखा (26 वर्ष) पुत्री देवचंद, निवासी सलारपुर, सेक्टर-101, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पिछले करीब 15 साल से रिश्ते में थे और शादी को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों एक दिन पहले ही अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। दोनों के परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

वॉट्सऐप मैसज में रिश्ते का जिक्र

मृतक सुमित के फोन पर एक वॉट्सऐप मैसेज मिला है। मैसेज में सुमित ने लिखा कि मैं सुमित मरने जा रहा हूं और उसकी जिम्मेदार रेखा है क्योंकि उसने  15 साल मेरे साथ रहकर शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही है। सुमित ने आगे कहा कि इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया है।

रेखा के परिवारवालों ने क्या कहा

रेखा के परिवार वालों का कहना है कि उसका मोबाइल फोन सुबह लगभग सात बजे तक चालू था, लेकिन पुलिस की ओर से उसे तलाशने के प्रयास ठीक से नहीं किए गए। परिवार वालों का आरोप है कि सुमित पहले भी उसे परेशान करता था और इस संबंध में शिकायत भी दी गई थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। सुमित ने माफी मांग ली थी और रेखा से कोई संबंध न रखने का वादा भी किया था। रेखा के घर वालों ने पुलिस से अनहोनी होने की आशंका भी जताई थी।

इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने कार के अंदर से खून के नमूने, हथियार और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। सुमित को पिस्टल कहां से मिली, इसका पता लगाया जा रहा है। अवैध पिस्टल की भी जांच की जा रही। स्थानीय लोग कार के अंदर से शराब की बोतल भी मिलने की बात कह रहे। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

सुमित के घर वालों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक सुमित के भाई सचिन का कहना है कि घटनास्थल से युवती के घर की दूरी आधा किलोमीटर भी नहीं है। उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई है। सचिन का कहना है कि पूरा मामला दो जातियों का है। सुमित और रेखा के बीच बीते डेढ़ दशक से संबंध थे। रेखा के परिवार के लोगों को सुमित की जाति से समस्या थी। इसलिए वह शादी के लिए तैयार नहीं थे। सुमित और रेखा के बीच पहले भी लड़ाई हुई थी।

सुमित ने रेखा के लिए खरीदा 1 करोड़ का फ्लैट

सचिन ने बताया कि सुमित ने प्रेमिका रेखा के लिए एक करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा था। साथ ही कई महंगे गिफ्ट भी दिए थे। सुमित के पिता राजीव दिल्ली एमसीडी में हेल्थ इंस्पेक्टर की नौकरी करते हैं। रेखा और सुमित की स्कूलिंग साथ हुई थी और रेखा का उसके घर आना-जाना था। दोनों साथ में वृंदावन भी गए थे। सुमित मंडल स्तर का क्रिकेटर भी रह चुका है। सुमित दिल्ली के न्यू अशोक नगर में ही पानी का प्लांट चलाता था।

पुलिस ने हत्या के एंगल को किया इंकार, फिलहाल जांच जारी

पुलिस के अनुसार कार में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले, जिससे प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका मजबूत होती दिख रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करेगी। फिलहाल जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें- पति को गुलाब देकर शराब पिलाई, बंदूक के साथ फोटो खिंचाई...बिहार में रोज डे सेलिब्रेट करना इस रीलबाज महिला को पड़ा भारी, जानिए कैसे

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 08:06 IST