अपडेटेड 16 January 2024 at 12:46 IST
अयोध्या में जलाई गई गुजरात से पहुंची 108 फीट की अगरबत्ती, जानें कब तक राम मंदिर को करेगी सुंगधित
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले की विधियां 16 जनवरी से शुरू गई। इस कड़ी में मंगलवार को अयोध्या में 108 फीट की अगरबत्ती जलाई गई।
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है। वैसे-वैसे अयोध्या ही नहीं पूरे देश में इसे लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले की विधियां 16 जनवरी से शुरू गई। इस कड़ी में मंगलवार को अयोध्या में 108 फीट की अगरबत्ती जलाई गई।
खबर में आगे पढ़ें:
- अयोध्या में जलाई गई 108 फीट की अगरबत्ती
- जानें अगरबत्ती की क्या है खासियत
- इतने दिन तक राम मंदिर परिसर को सुगंधित करेगी अगरबत्ती
अयोध्या में जलाई गई 108 फीट की अगरबत्ती
गुजरात में राम भक्तों ने एक खास अगरबत्ती बनाई। अगरबत्ती की लंबाई लगभग 108 फीट है और 3.5 फीट इसकी गोलाई है। यह अगरबत्ती गुजरात से अयोध्या लाई गई। मंगलवार को महंत नृत्यगोपाल दास की मौजूदगी में अगरबत्ती जलाई गई। यह अगरबत्ती जन्मभूमि परिसर को सुगंधित करेगी।
अगरबत्ती की क्या है खासियत
गुजरात के बड़ोदरा में राम भक्तों ने यह खास अगरबत्ती बनाई है। 5 तत्वों को मिलकर अगरबत्ती बनाई गई है। यह अगरबत्ती, पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएगी,क्योंकि इसे हर्बल तरीके से बनाई गई है। सबसे बड़ी खासियत इस अगरबत्ती की ये है कि राम मंदिर को यह डेढ़ साल तक सुगंधित करेगी। भव्य शोभा यात्रा के साथ अगरबत्ती अयोध्या पहुंची जिसे 16 जनवरी को जलाया गया।
राम मंदिर परिसर को सुगंधित करेगी अगरबती
गुजरात के विभिन्न किसान संगठनों और राम भक्तों ने मिलकर इस अगरबत्ती को बनाई है। यह अपने सुगंध से राम मंदिर के परिसर के साथ-साथ 50 किमी के एरिया को सुगंधित करेगी। यह करीब डेढ़ साल तक पूरे एरिया को सुगंधित करेगी। अगरबत्ती का वजन 3,610 किलोग्राम है और इसकी चौड़ाई 3.5 फीट है। इसे तैयार करने में लगभग 6 महीने से ज्यादा का समय लगा। इसे गुजरात से अयोध्या लाने के लिए खास वाहन का इस्तेमाल किया गया।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा पर बोले श्री श्री रविशंकर- प्राण प्रतिष्ठा की तिथि सही है
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 January 2024 at 12:30 IST