Uttar Pradesh: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

 
Follow :
उप्र : नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार | Image: Canva

 उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला शुक्रवार को नाबालिग लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद अधिकारियों के संज्ञान में आया।

कोतवाली थाने के प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि

कोतवाली थाने के प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि पीड़ित लड़की ने अपने पिता पर बृहस्पतिवार रात को उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जब लड़की की मां अपने माता-पिता के घर गई थी। लड़की ने यह भी दावा किया है कि अगर उसने किसी को अपने पिता के कृत्यों के बारे में बताया तो वह उसे जहर देकर मार देगा।

राय ने कहा कि शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की का बयान भी दर्ज किया जाएगा, जिसे चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - Holi: चेहरे पर चिपक जाए होली का रंग तो इन टिप्स के साथ आसानी से छुड़ाएं

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 20:49 IST