Uttar Pradesh: हाथरस भूमि घोटाला, एक कंपनी निदेशक गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कथित हाथरस भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में बुनियादी ढांचे से संबंधित एक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है।
- भारत
- 1 min read
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कथित हाथरस भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में बुनियादी ढांचे से संबंधित एक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा जोन प्रथम) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ‘हिमालय इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक विवेक कुमार जैन को बुधवार को बीटा-दो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि…
उन्होंने बताया कि उसे मेरठ की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जैन जिस कंपनी में निदेशक हैं वह एक मुखौटा कंपनी है। यह घोटाला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा 2011-12 में अधिग्रहीत की गई करीब 42 हेक्टेयर जमीन से जुड़ा है। इसके संबंध में 2019 में यीडा के तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीसी गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सतीश कुमार, ओएसडी बी.पी. सिंह, तहसीलदार सुरेश चंद, तहसीलदार रणवीर सिंह, नायब तहसीलदार चमन सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में दो तहसीलदार समेत 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र अदालत में दाखिल कर चुकी है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 9 January 2025 at 13:32 IST