Uttar Pradesh: जालौन में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने दी जानकारी

जालौन जिले के रामपुरा थाना इलाके के एक गांव में रविवार सुबह पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गयी है।

Follow :  
×

Share


Uttar Pradesh: जालौन में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने दी जानकारी | Image: Unsplash/ Representational

जालौन जिले के रामपुरा थाना इलाके के एक गांव में रविवार सुबह पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। माधवगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राम सिंह यादव ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिलाऊआ में नहर के किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा है।

सीओ ने बताया कि..

सीओ ने बताया कि शव को देखकर लगता है कि वृद्ध की हत्या धारदार हथियार से की गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गांव के ही विद्याराम आजाद (70) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र दिनेश ने दावा किया कि उनके पिता की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश थी और इसी के चलते उनकी हत्या की गई है।

रामपुरा के थाना प्रभारी संजीव कटिहार ने बताया कि परिजनों की तहरीर की आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कटिहार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - रश्मिका मंदाना ने बताया, नाइट शूट के लिए क्या है पसंदीदा स्नैक

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 17:35 IST