Uttar Pradesh: कार और ट्रक में हुई टक्कर से 2 महिलाओं की मौत

अमेठी जिले के रामगंज क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने एक कार और ट्रक में हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये

 
Follow :
Uttar Pradesh: कार और ट्रक में हुई टक्कर से 2 महिलाओं की मौत | Image: PTI

अमेठी जिले के रामगंज क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने एक कार और ट्रक में हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिद्धार्थ नगर जिले से कुछ लोग एक कार पर सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे रामगंज थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार माला देवी (46) और सुशील देवी (38) की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल हुए एक व्यक्ति को गंभीर हालत के मद्देनजर रायबरेली स्थित एम्स में रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें - आज ये राशियां न लें कोई रिस्क, व्यापार-नौकरी में हो सकता है नुकसान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 January 2025 at 11:18 IST