अपडेटेड 10 January 2024 at 10:28 IST

संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, उनकी याद में लिखी ये बात

शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान के निधन से बॉलीवुड समेत देशभर में शोक की लहर है। PM मोदी से लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

Follow :  
×

Share


पीएम मोदी और उस्ताद राशिद खान | Image: ANI

Ustad Rashid Khan Passed Away: संगीत के प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 55 साल की उम्र में कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। शास्त्रीय गायक के निधन से बॉलीवुड समेत देशभर में शोक की लहर है। PM मोदी से लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने संगीत सम्राट के निधन पर गहरा दुख जताया है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान के निधन से शोक
  • राशिद खान के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख
  • राशिद खान की याद में PM ने लिखी ये बात
     

कैंसर से पीड़ित थे राशिद खान

राशिद खान पिछले चार साल से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है। हालात बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन हम असफल रहे। दोपहर करीब 3:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है।

राशिद खान की याद में PM ने लिखी ये बात

राशिद खान के निधन पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने X पर अपने साथ उनकी फोटो शेयर कर लिखा,"भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक महान शख्सियत उस्ताद राशिद खान के निधन से दुख हुआ। उनकी अद्वितीय प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने हमारी सांस्कृतिक दुनिया को समृद्ध किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक उस्ताद के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा,‘‘प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक उस्ताद राशिद खान के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पद्म भूषण से सम्मानित उस्ताद राशिद खान ने संगीत शैलियों के मिश्रण और जुगलबंदियां प्रस्तुत करके अत्यधिक बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।’’

कौन थे राशिद खान?

राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। हालांकि, वह 1980 में 10 साल की उम्र में परिवार के साथ कोलकाता आ गए थे। फिर वो यहीं बस गए। मगर बदायूं भी उनका आना जाना होता था। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को अनगिनत श्रोताओं तक अपनी मशहूर आवाज में पहुंचाने वाले संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। इस घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के प्रपौत्र थे। 

यह भी पढ़ें: I-N-D-I-A में सीट शेयरिंग पर बैठकों का दौर, संजय राउत बोले- सुलझा लेंगे

यह भी पढ़ें: PM मोदी आज वाइब्रेंट गुजरात समिट का करेंगे उद्घाटन, 34 देश 16 संगठन होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 10 January 2024 at 10:28 IST