अपडेटेड 15 October 2023 at 18:44 IST

CM योगी का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर करता था करोड़ों की ठगी, UPSTF ने किया गिरफ्तार

यूपी में ट्रांसफर, पोस्टिंग और टेंडर दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो अपराधियों को UPSTF ने गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


Arvind Tripathi Ashish Gupta (PC REPUBLIC) | Image: self

STF Arrested Fake Protocol Officers of CM Yogi: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें-

  • UPSTF को मिली बड़ी सफलता
  • ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी
  • दिल्ली से लखनऊ तक फैलाया था जाल

कभी बताता सचिव तो कभी वाइस चांसलर

यूपी में फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ट्रांसफर, पोस्टिंग और टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शख्स गिरफ्तार किए गए हैं। आशीष और उसके सहयोगी गुरु अरविंद त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी राम शंकर गुप्ता कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रोटोकॉल अधिकारी बताया थो तो कभी सुकरात विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर बनकर लोगों से ठगी करता।

14 फर्जी आईकार्ड बरामद

यूपी एसटीएफ ने राम शंकर गुप्ता के पास से 14 फर्जी आईकार्ड और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग और बड़े टेंडर दिलाने के नाम पर शातिराना तरीके से आशीष गुप्ता और अरविंद त्रिपाठी लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।

बड़े अधिकारियों, नेताओं के संपर्क में था अरविंद त्रिपाठी

अरविंद त्रिपाठी उर्फ योग गुरुजी दिल्ली में कई बड़े अफसर और नेताओं के संपर्क में था। योग शिविर लगाकर बड़े अफसरों से वो नजदीकियां बढ़ाता था। लोगों को ठेका दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था। एसटीएफ को लंबे समय से दोनों की तलाश थी। विभूति खंड से दोनों जलसाजों को गिरफ्तार किया गया है। 

दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी बहुत ही शातिर हैं। पिछले कई दिनों से खुद को फर्जी अधिकारी बताकर लोगों को चूना लगा रहे थे। राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक इनके जाल फैले थे। पुलिस उन तमाम कड़ियों को जोड़ते हुए जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी आशीष गुप्ता ने बताया कि उसने अपना नाम बदलकर फर्जी डॉक्टर आशीष कुमार गुप्ता रखा है। इसके अलावा अरविंद त्रिपाठी उर्फ योग गुरुजी दिल्ली में अपना मायाजाल फैलाकर लोगों को जाल में फंसाता था। 

ये भी पढ़ें: 'सुनो मुख्यमंत्री मैं फिलिस्तीन का झंडा तिरंगे के साथ लगाकर आया हूं', CM योगी पर क्यों भड़के असदुद्दीन ओवैसी?

Published By : Neeraj Agrahari

पब्लिश्ड 15 October 2023 at 18:44 IST