Mumbai: बकरीद से पहले मीरा रोड की सोसाइटी में बवाल, कुर्बानी वाले शेड पर आमने-सामने हिंदू-मुस्लिम पक्ष; VHP-बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Mumbai Mira Road Clash: बकरीद से पहले मुंबई के मीरा रोड की पूनम क्लस्टर सोसाइटी में कुर्बानी वाले शेड को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू और मुस्लिम पक्ष आपस में भिड़ गए। VHP ने हमले का भी आरोप लगाया।

Follow :  
×

Share


बकरीद से पहले मचा बवाल | Image: Republic

Mumbai Mira Road news: बकरीद से पहले मुंबई के मीरा रोड की एक सोसाइटी में भारी बवाल हो गया है। पूनम क्लस्टर सोसाइटी में शेड को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए हैं। इस दौरान बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कार्यकर्ता पर हमले का भी आरोप लगाया। VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिल्डिंग के गेट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बिल्डिंग के अंदर मौजूद बकरों को निकालने की मांग पर अड़े हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मीरा रोड के पूनम क्लस्टर सोसाइटी में सोमवार (25 मई) दोपहर एक शेड के डेमोलिशन से ये बवाल खड़ा हुआ। ये शेड बकरों की कुर्बानी के लिए मुस्लिम धर्म के लोगों ने बांधा था, जिसे हिंदू पक्ष की शिकायत के बाद स्थानीय नगर पालिका ने आकर डिमोलिश कर दिया। मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध शुरू कर दिया था और मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई। हालांकि तब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले को शांत करा दिया।

रात में इसी मुद्दे पर फिर से विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोबारा शेड बांधने शुरू किया गया। हिंदू संगठन के लोग वहां इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

बकरों को सोसाइटी से हटाने की मांग

सोसाइटी में बवाल अब भी जारी है। VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं अब सोसाइटी के अंदर मौजूद बकरों को हटाने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने बिल्डिंग के गेट के बाहर हनुमान चालीस का पाठ किया। VHP के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सोसाइटी के अंदर से बकरा नहीं हटेगा, तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं हैं। हमारे कार्यकर्ता पर हमला हुआ है। रात को यह सब प्लान के तहत किया है।

वहीं हिंदू परिवार के लोगों का कहना है कि सोसाइटी के अंदर 50-60 बकरे अंदर बांधकर रखे हैं। आदमी के बीच जानवर और जानवर के बीच आदमी न रहे। बकरे के बीच हम नहीं रहेंगे, दुर्गंध आ रही है, बच्चे बीमार पड़ रहे। प्रशासन की बात नहीं मानी जा रही है। पुलिस हमारी कितने दिनों तक सेफ्टी करेगी?

विवाद को बढ़ता देखते हुए मीरा रोड पुलिस ने पूनम क्लस्टर बिल्डिंग के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दिया है। दोनों जगहों पुलिस की टीम मौजूद है।

यह भी पढ़ें: West Bengal: घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में सुवेंदु सरकार, मालदा-मुर्शिदाबाद में होल्डिंग सेंटर खुलने से हड़कंप, 24 घंटे में 12 बांग्लादेशी धराए

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 13:32 IST