अपडेटेड 28 October 2025 at 22:25 IST
Aadhaar Update: आधार कार्ड अपडेट करना हो जाएगा महंगा, 1 नवंबर से बदल रहे हैं ये नियम; इन लोगों को अभी भी फ्री में मिलेंगी ये सेवाएं
Aadhaar Update news: UIDAI ने बताया है कि जो लोग 31 दिसंबर 2025 तक आधार को पैन से लिंक नहीं करते हैं तो उनके इस पैन कार्ड को 1 जनवरी 2026 से इनएक्टिव कर दिया जाएगा। इससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए 31 दिसंबर 2025 तक पैन का आधार से लिंकिंग जरूरी है।
Aadhaar Update news: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर आधार को लेकर कुछ न कुछ जरूरी जानकारी और बदलाव करते रहता है। इसके लिए आधार कार्डधारकों को और इससे जुड़े लोगों का काफी ध्यान देना होता है।
इस बीच यहां हम आपको कई नए नियमों और बदलावों को बताने जा रहे हैं, जो आगामी एक नवंबर से बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव आधार अपडेट और उसकी फीस को लेकर है...
इनके लिए बायोमेट्रिक्स अपडेट की कोई फीस नहीं
पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे का, आधार के लिए नामांकन उसकी तस्वीर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करके किया जाता है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार नामांकन के लिए उनके उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि वे उस आयु तक परिपक्व नहीं होते।
इसलिए, बच्चे के पांच वर्ष की आयु पूरी करने पर उसके आधार में उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों और तस्वीर को अनिवार्य रूप से अपडेट करना जरूरी है। इसे पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) कहा जाता है। इसी तरह, 15 वर्ष की आयु होने पर बच्चे को एक बार फिर बायोमेट्रिक्स अपडेट कराना जरूरी होता है, जिसे दूसरा MBU कहा जाता है।
पहला और दूसरा MBU, यदि क्रमशः 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बीच कराया जाता है, तो यह नए नियम के तहत निःशुल्क है। नए नियम के तहत अब 5-17 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क है।
आप आधार कार्ड अपडेट को लेकर मिलने वाली इस फ्री सेवा को 30.09.2026 तक ले सकते हैं। उसके बाद आपको 125 रुपये देना पड़ सकता है।
आधार केंद्र जाने की कोई जरूरत नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, पहले आपको आधार की किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए आधार केंद्र पर जाना पड़ता था। लेकिन अब आप घर बैठे ही कुछ जरूरी अपडेट को कर सकते हैं। इनमें नाम, पता, आधार कार्ड से दस्तावेज जैसे पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि को जोड़ना शामिल हैं। इसे आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।
आधार अपडेट की बढ़ जाएगी फीस
- मिली जानकारी के अनुसार, नए नियमों के अनुसार, अगर आप आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए अब फीस महंगी हो जाएगी।
- विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर बदलवाने या अपडेट कराने के लिए अब आपको 75 रुपये देने होंगे।
- अगर आप आंखों की स्कैनिंग, फिंगरप्रिंट या अपना फोटो अपडेट कराना चाहते हैं तो आधार केंद्र पर आपको इसके लिए 125 रुपये फीस देनी होगी।
- यहां बता दें कि इन सभी सुधारों और सेवाओं के लिए पहले 50 रुपये फीस लगती थी।
ऑनलाइन जून 2026 तक फ्री में ले सकते हैं ये सेवाएं
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप ऑनलाइन (नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि) अपडेट करते हैं तो इसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी। ये फ्री सेवाएं UIDAI के द्वारा जून 2026 तक दी जा रही हैं। वहीं, अगर आप इन्हें आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको फीस देनी पड़ेगी।
31 दिसंबर 2025 तक पैन का आधार से लिंकिंग जरूरी
UIDAI ने बताया है कि जो लोग 31 दिसंबर 2025 तक आधार को पैन से लिंक नहीं करते हैं तो उनके इस पैन कार्ड को 1 जनवरी 2026 से इनएक्टिव कर दिया जाएगा। इससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए 31 दिसंबर 2025 तक पैन का आधार से लिंकिंग जरूरी है।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 28 October 2025 at 22:25 IST