अपडेटेड 25 December 2024 at 23:48 IST
UP: यूपी सरकार के अफसरों की बल्ले-बल्ले... 2009 बैच के 18 IAS अधिकारी सचिव पद पर हुए प्रमोट, देखें पूरी List
उत्तर प्रदेश सरकार ने क्रिसमस से पहले पुलिस विभाग में अधिकारियों की बल्ले-बल्ले कर दी है। 2009 बैच के 18 IAS अधिकारी सचिव पद पर प्रमोट किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने क्रिसमस से पहले पुलिस विभाग में अधिकारियों की बल्ले-बल्ले कर दी है। उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 2009 बैच के 18 आईएएस अधिकारियों को सचिव पद पर प्रमोट किया गया है। यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है।
इन अधिकारियों में से कई ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य किया है और सरकार की नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें सचिव पद पर प्रमोट किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘यह पदोन्नति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और सरकार की नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। इन अधिकारियों के प्रमोशन से उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। यह प्रमोशन राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को प्रेरित करेगी और उन्हें अपने कार्य में और अधिक समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
18 IPS अफसरों का ट्रांसफर
बीते दिन उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन 15 नामों में एक नाम बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला का भी है। वृंदा शुक्ला को हटाकर रामनयन सिंह को बहराइच की जिम्मेदारी सौंपी गई। बता दें, 15 अधिकारियों में 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। डॉ अजय पाल को जौनपुर से प्रयागराज का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, सिर्धार्थनगर, देवरिया, बहराइच और हाथरस जिलों के पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर किया गया। इसी प्रकार अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक, लखनऊ के पुलिस आयुक्त केशव कुमार को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक, कासगंज की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इन लोगों को इन जगहों की मिली जिम्मेदारी
अजय पाल शर्मा प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज
डॉ कौस्तुभ एसपी जौनपुर
केशव कुमार एसपी अंबेडकर नगर
अपर्णा रजत कौशिक एसपी अमेठी
अंकिता शर्मा एसपी कासगंज
अनूप कुमार सिंह सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ
विक्रांत वीर एसपी देवरिया
ओमवीर सिंह एसपी बलिया
रामनयन सिंह एसपी बहराइच
चिरंजीव नाथ सिंह एसपी हाथरस
प्राची सिंह सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ
अभिषेक महाजन एसपी सिद्धार्थ नगर
संकल्प शर्मा डीसीपी लखनऊ
वृंदा शुक्ला एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा यूपी
निपुण अग्रवाल डीसीपी लखनऊ
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 25 December 2024 at 23:48 IST