दाहिनी जांघ पर चोट, शरीर पर 30 घाव... ग्रेटर नोएडा की दीपिका की मौत सुसाइड थी या मर्डर? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

दीपिका नागर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसके शरीर पर बाहरी और आंतरिक दोनों तरह की गंभीर चोट पाई गईं। रिपोर्ट की डिटेल्स जानकर आपके भी रूह कांप जाएंगे

Follow :  
×

Share


ग्रेटर नोएडा की दीपिका की मौत सुसाइड थी या मर्डर? | Image: Republic

यूपी के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा में 24 साल की विवाहिता दीपिका की संदिग्ध मौत के मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में की डिटेल्स जानकर आपके भी रूह कांप उठेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मौत से पहले उसके साथ बर्बरता की गई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक चोटों के दर्जनों निशान मिले हैं। उसके शरीर पर बाहरी और आंतरिक दोनों तरह की गंभीर चोटें पाई गईं। डॉक्टरों ने इसे गंभीर आघात (Trauma) से जोड़कर देखा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

शरीर पर बाहरी चोट की डिटेल्स

  •  दाहिने चेहरे पर लगभग 12 सेमी × 9 सेमी आकार की सूजन/नील (Contusion) पाई गई।
  • बाएं कोहनी जोड़ पर लगभग 9 सेमी × 6 सेमी आकार की चोट/नील पाई गई।
  •  बाएं Forearm पर लगभग 8 सेमी × 5 सेमी आकार की चोट पाई गई।
  •  दाहिने जांघ पर लगभग 38 सेमी × 14 सेमी आकार का नीला दबाव चिन्ह/Contusion पाया गया
  •  बाएं घुटने के जोड़ पर लगभग 4 सेमी × 1.5 सेमी आकार का हड्डी तक गहरा घाव (Bone Deep Wound) पाया गया
  •  कमर/पेट के निचले हिस्से में लगभग 1.5 सेमी × 1 सेमी आकार का घाव पाया गया
  •  दाहिने इलियक क्रेस्ट के ऊपर लगभग 25 सेमी × 22 सेमी आकार का गोलाकार नीला Contusion पाया गया
  •  दाहिने हाथ के चारों ओर गोलाकार चोट के निशान पाए गए
  •  बाएं कान से रक्तस्राव मिला
  •  चेस्ट और पेट के बाईं ओर गहरे दबाव/घर्षण के निशान पाए गए

शरीर ने आंतरिक चोट की डिटेल्स

  • मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर हेमेटोमा (रक्त का थक्का) पाया गया
  • तिल्ली (Spleen) फटी हुई पाई गई
  • बाईं किडनी पीली अवस्था में पाई गई
  • हृदय के चैम्बर खाली पाए गए
  • शरीर के विभिन्न भागों में रक्तस्राव (ब्लीडिंग) पाया गया

विसरा संबंधी रिपोर्ट को अभी सुरक्षित कर परीक्षण हेतु भेजा गया है। विषैले पदार्थ (Toxic Material) की जांच के लिए विसरा संरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। 

निष्कर्ष

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ लिखा है कि शरीर पर पाई गई अनेक गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटें, खासकर मस्तिष्क में हेमेटोमा और तिल्ली का फटना, मौत का कारण गंभीर आघात (Trauma) को दर्शाता है।

ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

दीपिका की मौत को लेकर परिवार ने पहले ही संदेह जताया है। जबकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर मारपीट कर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  ट्विशा की मौत मामले में फरार पति समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 May 2026 at 14:30 IST