अपडेटेड 9 March 2025 at 22:07 IST

उप्र : फिरोजाबाद में सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के टूंडला में एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और फिर एक अन्य कार से टक्कर होने के कारण एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Social media

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और फिर एक अन्य कार से टक्कर होने के कारण एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक कानपुर के निवासी थे, जो मथुरा जिले के बरसाना की विश्व प्रसिद्ध होली देखकर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टूंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने बताया कि टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव उसैनी के पास ओवर ब्रिज पर यह हादसा हुआ। कानपुर के किदवई नगर का एक परिवार शनिवार को बरसाना की होली देखने मथुरा गया था और ये लोग रविवार को वापस लौट रहे थे।

टूंडला थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी तरफ चली गई और फिर एक अन्य कार से भी टकरा गई।

उन्होंने बताया कि दोनों मृतक एक ही कार में सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जिसमें से कार चालक देवेंद्र मिश्रा (43) और एक महिला बीना अग्रवाल (50) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 9 March 2025 at 22:07 IST