अपडेटेड 5 November 2024 at 10:25 IST
BIG BREAKING: फातिमा खान के बाद अब सैफ अंसारी ने दी CM योगी को जान से मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले शख्स की पहचान सैफ अंसारी के रूप में है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले शख्स की पहचान सैफ अंसारी के रूप में है जो मूल रूप से गोरखपुर का ही रहने वाला है। वो कइ सालों से मुंबई में रह रहा है। आपको बता दें कि दो दिन पहले मुंबई की रहने वाली फातिमा खान ने X पर सीएम योगी की धमकी दी थी। फातिमा के उसी ट्वीट को सैफ अंसारी ने रीट्वीट किया है।
इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए बाद में वायस ऑफ हिंदूज नामक संस्था ने पुलिस से शिकायत की। इसके साथ ही यह भी बताया वह गोरखपुर का रहने वाला है। बाद में पुलिस के निर्देश पर गोरखपुर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सैफ के अकाउंट को ब्लॉक कराने के साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
फातिमा ने दी थी बाबा सिद्दीकी जैसी हत्या की धमकी
रविवार को मुंबई पुलिस ने फातिमा खान को धमकी भरा पोस्ट करने के आरोप में हिरासत में लिया। बाद में पुलिस को पता चला कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है। फातिमा ने धमकी भरे मैसेज में लिखा था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। यह धमकी मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से भेजी गई थी।
रिपोर्ट पर ध्यान देते हुए वॉयस ऑफ हिंदूज नामक एक संगठन ने सैफ को आतंकवादी के रूप में पुलिस को रिपोर्ट किया और उसके गोरखपुर मूल का जिक्र किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, गोरखपुर के साइबर पुलिस स्टेशन ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और सैफ के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और साइबर पुलिस स्टेशन और क्राइम ब्रांच की टीम धमकी देने वाले व्यक्ति के बारे में सक्रिय रूप से जानकारी जुटा रही है। आरोपी गोरखपुर के पिपराइच का रहने वाला है और मुंबई में दर्जी का काम करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 5 November 2024 at 09:12 IST