UP: प्रयागराज में स्कूली छात्र की नृशंस हत्या, चाकू-आरी से काट कर हाथ-पैर और सिर अलग-अलग जगहों पर फेंके, रिश्तेदार पर आरोप

प्रयागराज में एक छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका हाथ-पैर और सिर अलग-अलग जगहों पर मिला है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Follow :  
×

Share


पीयूष की निर्मम हत्या | Image: Republic

Prayagraj Murder Case: संगम नगरी प्रयागराज में एक छात्र की खौफनाक तरीके से नृशंस हत्या कर दी गई। 17 साल के स्टूडेंट पीयूष सिंह उर्फ यश की चाकू और आरी से टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर दी गई और अलग-अलग स्थानों पर अंगों को ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी पीयूष का चचेरा भाई है, जिसके साथ परिवार में संपत्ति और आपसी मनमुटाव को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने गुस्से में आकर इस हत्या की योजना बनाई और इसे अंजाम देने के लिए चाकू और आरी का इस्तेमाल किया।

सनसनीखेज ढंग से दिया वारदात को अंजम

पुलिस ने बताया कि छात्र पीयूष की निर्मम हत्या करने वाला करीबी रिश्तेदार ही है। उसने पारिवारिक कलह के चलते सनसनीखेज ढंग से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं देर रात करेली थाने के बाहर परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। 

पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।

नफरत ने उतारा मौत के घाट

इस घटना ने संगम नगरी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए बेहतर तंत्र की जरूरत है, ताकि ऐसी त्रासदियां रोकी जा सकें। 

पीयूष की निर्मम हत्या न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि यह समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि हिंसा और नफरत का रास्ता कितना विनाशकारी हो सकता है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में न्याय सुनिश्चित कर पाएगा और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: VIDEO: दबंग युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 के खिलाफ FIR

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 18:05 IST