UP Bengal Bihar Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में सफर होगा आसान, बिहार, यूपी और बंगाल के लिए रेलवे ने शुरू कीं 14 स्पेशल ट्रेनें
UP Bengal Bihar Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देश के अलग-अलग मार्गों पर कई संख्या में समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। जिससे आपके कन्फर्म टिकट मिल पाए। आइए जानते हैं।
UP Bengal Bihar Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वालों के लिए रेलवे ने वाकई बड़ी राहत दी है। अगर आप यूपी, बिहार या बंगाल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी। जिससे आपको कंफर्म टिकट आसानी से मिल पाएगा और आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। आपको बता दें, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 7 जोड़ी कुल 14 नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें बिहार, बंगाल और झारखंड के मुख्य शहरों को जोड़ती हैं।
उधना - समस्तीपुर - उधना
यह ट्रेन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें अचानक सफर करना है क्योंकि यह अनारक्षित है।
गाड़ी संख्या - 09069/09070
रूट-डीडीयू (मुगलसराय), पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर के रास्ते।
तारीख- 27, 28, 29, 30 अप्रैल एवं 01 मई को समस्तीपुर से शाम 19.00 बजे खुलकर मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन तड़के उधना स्टेशन पहुंचेगी।
उधना - मधुबनी - उधना
मिथिलांचल के लोगों के लिए यह सीधी ट्रेन है।
गाड़ी संख्या-09167/09168
रूट- पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते।
समय-उधना से 26 अप्रैल को सुबह 05:30 बजे। वापसी यात्रा में यह ट्रेन मधुबनी से 27 अप्रैल की रात 22.00 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को अपने गंतव्य उधना तक का सफर पूरा करेगी।
उधना - मालदा टाउन - उधना
मालदा टाउन के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं।
ट्रेन 1 (09063/09064)- उधना से 27 अप्रैल (रात 08:15) को चलेगी। भागलपुर के रास्ते।
ट्रेन 2 (09013/09014)- उधना से 28 अप्रैल (दोपहर 02:30) को चलेगी। पटना और किउल के रास्ते।
गांधीधाम - मालदा टाउन - गांधीधाम
गुजरात से बंगाल जाने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
गाड़ी संख्या- 09463/09464
रूट-पटना और भागलपुर के रास्ते।
वापसी- मालदा टाउन से 27 अप्रैल को शाम 05:35 बजे।
साबरमती - आसनसोल - साबरमती
झारखंड और कोयलांचल जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन खास है।
गाड़ी संख्या- 09435/09436
रूट- डीडीयू, गया और धनबाद के रास्ते।
समय- साबरमती से 29 अप्रैल को रात 10:55 बजे रवाना होगी।
सुल्तानपुर - दानकुनी - सुल्तानपुर
यूपी से पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी के लिए सबसे बेस्ट है।
गाड़ी संख्या- 04250/04249
रूट- डीडीयू, गया और धनबाद के रास्ते।
यात्रियों के लिए जरूरी बातें
आप रेलवे की वेबसाइट IRCTC या स्टेशन काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं।
ये ट्रेनें पटना, गया, मुजफ्फरपुर और डीडीयू जैसे बड़े स्टेशनों पर जरूर रुकेंगी।
यात्रा के दौरान अपना असली पहचान पत्र Aadhar Card/Voter ID साथ रखें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 26 April 2026 at 08:23 IST