अपडेटेड 20 March 2024 at 10:48 IST

पत्नी प्रेग्नेंट है...मां से मांगी मदद और बच्चों की बेरहमी से ली जान, बदायूं डबल मर्डर की पूरी कहानी

यूपी के बदायूं में हुई मर्डर से लोग दहशत में हैं। पीड़ित मां ने बताया कि कैसे पहले आरोपी ने मदद मांगी और फिर उसके ही बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।

Follow :  
×

Share


बदायूं डबल मर्डर केस | Image: Republic

यूपी के बदायूं में हुई मर्डर से लोग दहशत में हैं। दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। बच्चों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अब दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इलाके में पुलिस ने भारी घेराबंदी कर रखी है। पुलिस किसी को भी अंदर जाने नहीं दे रही है। वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। उस मां का कलेजा फटा जा रहा है, जिसने 9 महीने अपनी कोख में रखकर दोनों बच्चों को जीवन दिया था। उस मां के ऊपर क्या बीत रही होगी ये शायद एक आम इंसान ना समझ पाए। जिस मां ने अपने शरीर के हिस्से को आंखों के सामने दम तोड़ते देखा हो,..उसके लिए तो मानो उसकी दुनिया ही खत्म हो गई। पीड़ित मां ने बताया कि कैसे उन दरिंदों ने पत्नी के प्रेग्नेंट होने के नाम पर मदद मांगी और फिर दोनों बच्चों को हिंसक जानवर की तरह मार डाला।

पीड़ित मां संगीता ने बताया साजिद घर के अंदर आया और 5000 रुपए मांगने लगा। उसने कहा कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है और अस्पताल में भर्ती है। संगीता ने उसे चाय के लिए पूछा तो उसने कहा कि अस्पताल ले जाने में एक दो घंटे लगेंगे। इसके बाद उसने संगीता के बड़े बेटे आयुष को पार्लर दिखाने के लिए कहा।

पीने के लिए पानी लेकर पहुंचा आहान तो उसे भी मौत के घाट उतारा

पार्लर फर्स्ट फ्लोर पर था और आयुष उसे पार्लर दिखाने के लिए लेकर जाता है। फिर वो लोग वहां से दूसरे फ्लोर पर लेकर जाता है। दूसरे फ्लोर पर साजिद ने लाइट बंद कर दी और बड़े चाकू से आयुष के ऊपर हमला किया। इस बीच आयुष का छोटा भाई आहान उसके लिए पानी लेकर पहुंचता है। दोनों ने आयुष को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पीयूष के ऊपर भी हमला होता है लेकिन किस्मत से उसके अंगूठे पर चाकू और सिर पर एक थप्पड़ भी लगता है। फिर किसी तरह वो खुद को बचाकर वहां से भाग जाता है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सीढ़ियों पर खड़ा रहता है। और फिर वहां से भाग जाता है। पुलिस के मुताबिक इस दौरान जावेद बाहर बाइक पर रहता है।

इसे भी पढ़ें: बदायूं बच्चों की हत्या के मामले में FIR दर्ज, मुठभेड़ में मारा गया आरोपी साजिद; दूसरा अबतक फरार

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 20 March 2024 at 10:30 IST