अपडेटेड 11 April 2024 at 11:01 IST
UP News: आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। जिले के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कुशलगांव में यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कुशलगांव में तालाब में बुधवार शाम को नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब चार बच्चे तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चले गए, पानी में डूबने की वजह से बच्चों की मौत हा गई। बच्चों की उम्र सात से दस साल के बीच की बताई जा रही है।
नहाने के दौरान तालाब में डूबे बच्चे
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने इन बच्चों के कपड़े देखे, इसके बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान पानी की गहराई न भांपने की वजह से की वजह से बच्चे डूब गए।
गहरे पानी में जाने से चारों बच्चों की मौत
जानकारी के मुताबिक हादसे में कुशलगांव निवासी 8 साल के यश पुत्र लौटन कुमार और अंश पुत्र जयचंद कुमार, 9 साल के समर और 5 साल के राजकुमार पुत्र कमलेश कुमार की मौत हो गई। ये लोग बुधवार को गेंहू की बाल बीनने के लिए गांव के उत्तर सिवान में गए थे। गर्मी ज्यादा महसूस होने के बाद बच्चे गांव के तालाब में नहाने लगे। इस दौरान चारों मासूम की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया।
इनपुट-भाषा
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 11:01 IST