लोकतंत्र पर बोले गडकरी, कहा- सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि शासक...
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि शासक अपने खिलाफ व्यक्त की गई सबसे मजबूत राय को भी बर्दाश्त करता है।
नितिन गडकरी का बयान | Image:
PTI
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि शासक अपने खिलाफ व्यक्त की गई सबसे मजबूत राय को भी बर्दाश्त करता है और इसपर आत्मचिंतन करता है। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यहां एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में एक पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि लेखकों और बुद्धिजीवियों को निडर होकर अपनी बात रखनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि…
गडकरी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि राजा अपने खिलाफ व्यक्त की गई सबसे मजबूत राय को भी बर्दाश्त करता है और उस पर आत्मचिंतन करता है।’’
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 21 September 2024 at 07:15 IST