Russia-Ukraine war: यूक्रेन ने रूस के ब्लैक सी पर किया ड्रोन हमला, भारतीय क्रू वाले ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग; 23 लोगों को बचाया गया

रूस के दक्षिणी तट के पास काला सागर में एक तेल टैंकर में भीषण आग लग गई। लाइबेरिया के झंडे वाला इस टैंकर पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया। ट्रैंकर में सवार सभी क्रू मेंबर्स भारतीय बताए जा रहे हैं।

 
Follow :
यूक्रेन ने रूस के ब्लैक सी पर किया ड्रोन हमला, भारतीय क्रू वाले ऑयल टैंकर में लगी भीषण | Image: X

रूस और यूक्रेन के बीच सालों से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों देशों की ओर से हमले जारी है। रूस के ताजा हमलों के जवाब में अब यूक्रेन ने काला सागर (Black Sea) में ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में एक तेल टैंकर चपेट में आ गया। इस टैंकर पर सभी क्रू मेंबर भारतीय थे। हमले के तुरंत बाद रेस्क्यू कर सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया।

रूस के दक्षिणी तट के पास काला सागर में 6 अक्टूबर को एक तेल टैंकर में भीषण आग लग गई। रूस के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, लाइबेरिया के झंडे वाला यह टैंकर (अफ्रामाक्स रियो) नौसैनिक ड्रोन (अनमैन्ड वेसल) के हमले का शिकार हुआ। बताया गया कि यह हमला यूक्रेनी नौसैनिक ड्रोन द्वारा किया गया। आग इतनी तेज थी कि समुद्र के ऊपर काले धुएं का विशाल गुबार उठ गया, जिसे पर्यटन शहर सोची के कई इलाकों से साफ देखा जा सकता था।

 23 भारतीय क्रू को बचाया गया

रूसी ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने बताया कि आग इतनी भीषण हो गई है कि अभी तक फायरफाइटर इसे बुझा नहीं पाए हैं, लेकिन 23 लोगों के क्रू को बचा लिया गया। इस टैंकर में सवार सभी भारतीय बताए जा रहे हैं। मिनिस्ट्री ने बताया कि टैंकर पर नेवल ड्रोन से हमला किया गया था और ब्लैक सी के पानी में कच्चा तेल धूं-धूं कर जल रहा है।

October 7, 2026

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो में समुद्र में तेज आग की लपटें और और आसमान में काले धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। इसे पर्यटन शहर सोची के कई इलाकों से साफ देखा जा सकता था। टैंकर से कच्चा तेल समुद्र में फैलकर जल रहा था। आग की तीव्रता के कारण दमकल कर्मियों के लिए जहाज के करीब जाना संभव नहीं हो पाया।

October 6, 2026

रूस के हमले का जवाब

यह हमला रोमानियाई तट के पास एक और जहाज में आग लगने और उसके डूबने के एक दिन बाद हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक लापता हो गया। यूक्रेन ने दावा किया था कि ड्रोन हमला रूस ने किया था, जिसमें एक भारतीय क्रू मेंबर भी घायल हो गया। 2022 में संघर्ष शुरू होने के बाद से रूस और यूक्रेन ब्लैक सी के आसपास कमर्शियल शिपिंग को बड़े पैमाने पर निशाना बना रहे हैं। हाल के दिनों में रूस ने EU सदस्य रोमानिया के तट के पास यूक्रेनी सामान ले जा रहे अनाज के जहाजों पर हमले किए हैं।
 

यह भी पढ़ें: सऊदी के दो एयरपोर्ट पर ड्रोन और मिसाइल से ताबड़तोड़ हमला, 3 लोग घायल

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 October 2026 at 08:52 IST