अपडेटेड 25 March 2024 at 11:56 IST

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुआ बड़ा हादसा, पण्डे और पुजारी समेत कई लोग आग में झुलसे

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग लग गई, जिसकी वजह से 13 लोग घायल हो गए।

Follow :  
×

Share


उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग | Image: PTI/File

उज्जैन के महाकालेश्वर धाम मंदिर के गर्भगृह में बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग लग हई। जानकारी के अनुसार आग में पण्डे, पुजारी और सेवक समेत 13 लोग झुलस गए। घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है।

महाकाल मंदिर में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत सहित अन्य घायल हुए हैं। घटना की जांच का आदेश जारी कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया।

मंदिर में दर्शन जारी

जानकारी मिली है कि घायलों में से 9 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। उज्जैन के कमिश्नर संजय गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे हैं।  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा मामले में मजिस्टिरिअल जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम में ADM अनुकल जैन, ADM मृणाल मीना शामिल है, और जल्द ही इस घटना का रिपोर्ट सोपेंगे। कलेक्टर की ओर से जानकारी दी गई है कि मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है।

अमित शाह ने लिया संज्ञान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बात की और घटना का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ मोहन लाल से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

सीएम डॉ मोहन ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, "आज सुबह बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूं। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।"

इसे भी पढ़ें: JNUSU Polls: छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट की जीत, अध्यक्ष समेत चारों सीटों पर मारी बाजी

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 March 2024 at 08:24 IST