अपडेटेड 4 February 2026 at 13:18 IST

BREAKING: उधमपुर एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बड़ी खबर आ रही है। उधमपुर में जारी एनकाउंटर ने सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है, जिसमें जैश कमांडर भी शामिल था।

Follow :  
×

Share


Udhampur Encounter | Image: X- ANI

Jammu-Kashmir Udhampur Encounter news: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जिसमें जैश का कमांडर भी शामिल था। जैश के आतंकवादी गुफा में छिपे हुए थे। सुरक्षा बलों ने गुफा के प्रवेश प्वाइंट को बम से उड़ा दिया। इसे ‘ऑपरेशन किया’ (Operation KIYA) नाम दिया गया।

सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस, भारतीय सेना और CRPF ने उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में एक ज्वाइंट एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में से एक जैश का टॉप कमांडर बताया जा रहा है, जिसकी पहचान मावी के रूप में हुई है। 

सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन किया’

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार (3 फरवरी) शाम करीब चार बजे रामनगर के जाफर वन क्षेत्र में सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त दस्ते ने गुफा के अंदर आतंकवादियों का पता लगाया था। इसके बाद एक घंटे से ज्यादा समय तक मुठभेड़ होती रही। इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी घायल हुआ था, लेकिन वो अपने साथी के साथ गुफा में चला गया। 

शाम करीब साढ़े सात बजे आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की भी कोशिश की। उस दौरान इलाके में फिर से गोलीबारी और जोरदार धमाके हुए थे। इसके बाद घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए पैराट्रूपर्स और श्वान दस्ते समेत सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया था।

इससे पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 23 जनवरी को जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया था। आतंकियों की तलाश में एक हफ्ते से ऑपरेशन चल रहा था।

यह भी पढ़ें: 'देखो, एक गद्दार...', राहुल गांधी ने की टिप्पणी, तो केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने दिया ये जवाब, संसद के गेट पर तीखी बहस

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 12:46 IST