रांची से चार दिन पहले लापता हुईं दो बहनें कर्नाटक में मिलीं

रांची से चार दिन पहले लापता हुईं दो बहनों को कर्नाटक से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रांची में स्थित उनके घर वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Follow :  
×

Share


Two sisters missing from Ranchi four days ago found in Karnataka | Image: AI

रांची से चार दिन पहले लापता हुईं दो बहनों को कर्नाटक से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रांची में स्थित उनके घर वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली बहनें 11 जनवरी को अपने आधार कार्ड में कुछ सुधार कराने के लिए घर से निकलने के बाद लापता हो गई थीं। उन्हें शहर के कांटाटोली इलाके में यूआईडी कार्यालय जाना था।

उनके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उनका उस ऑटो चालक ने अपहरण कर लिया था जिसके वाहन में उन्होंने उस दिन यात्रा की थी। हिंदपीढ़ी थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने कहा, “दोनों बहनें कर्नाटक से बरामद हुईं। वे वहां पुलिस अभिरक्षा में हैं। उन्हें वापस रांची लाने की प्रक्रिया जारी है।” कुमार ने कहा कि अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि रांची वापस आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। कुमार ने यह भी कहा कि वे दोनों बालिग हैं। उनके माता-पिता के अनुसार, जिस दिन वे लापता हुईं, उस दिन एक बहन ने उन्हें फोन करके कहा था कि जिस ऑटोरिक्शा में वे यात्रा कर रहे हैं वह दूसरी दिशा में जा रहा है।

पिता ने पुलिस को बताया, “बातचीत के बीच में ऑटो चालक ने मेरी बेटी से मोबाइल फोन छीन लिया।”पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन उनके आवास से लगभग 20 किलोमीटर दूर ओरमांझी में पाई गई।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 15 January 2025 at 20:37 IST