Karnataka: हाथियों के हमले में दो दिन में दो लोगों की मौत, वन मंत्री ने ग्रामीणों से किया ये आग्रह

कर्नाटक में दो दिनों में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद मंगलवार को वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडरे ने लोगों से विभाग के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Follow :  
×

Share


हाथी के हमले में दो की मौत | Image: Shutterstock/ Representativ

कर्नाटक में दो दिनों में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद मंगलवार को वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडरे ने लोगों से विभाग के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। मंत्री के कार्यालय ने बताया कि सोमवार को हसन जिले के बेलूर तालुक में एक युवक की एक हाथी के हमले में मौत हो गई, जबकि मंगलवार को कोलार जिले के कामसमुद्र में एक महिला की हाथी के हमले में मौत हो गई।

मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए खांडरे ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, 'मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। ये घटनाएं सुबह और शाम के समय हो रही हैं।

वन विभाग ने जारी किया दिशा-निर्देश

उन्होंने जंगल के किनारे रहने वाले लोगों से हाथियों की आवाजाही के संबंध में वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाथी-मानव, वन्यजीव-मानव संघर्ष कोई नयी समस्या नहीं है, बल्कि यह वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में कमी और वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि के कारण यह समस्या और बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: 15 मिस्ड कॉल... युवक के साथ रिलेशनशिप में थी लड़की, ब्रेकअप के बाद...

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 22:10 IST