ओडिशा के अंगुल में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 31 लोग घायल
ओडिशा के अंगुल जिले में रविवार को एक बस पलटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Accident | Image:
Representational
ओडिशा के अंगुल जिले में रविवार को एक बस पलटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना शाम करीब चार बजे हुई जब ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की बस मयूरभंज जिले के बारीपदा से अंगुल के पल्लहाडा जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल जैन ने कहा कि चालक ने लगभग 50 से 60 यात्रियों को ले जा रही बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह अधिना गहम गांव के पास पलट गई। जैन ने कहा कि घायलों को तालचेर के उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अंगुल जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि दो यात्रियों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 26 January 2025 at 21:58 IST