महाराष्ट्र के लातूर में ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से दो लोगों की मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


Accident | Image: Representational

Maharashtra: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक बसवकल्याण से आ रहा था, तभी शुक्रवार शाम 5:30 बजे लातूर-जहीराबाद राजमार्ग पर निलंगा में यह हादसा हुआ।

निलंगा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से इसमें रखा लोहे का सामान चालक के स्थान से टकरा गया, जिससे प्रशांत काशीनाथ चिंतामणि (29) और अशोक वैजनाथ चिंतामणि (35) की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'जान से मारने की धमकी मिल रही, डरा हुआ हूं..',रणवीर ने पेरेंट्स रिलेशन पर विवादित बयान को लेकर मांगी माफी

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 February 2025 at 22:48 IST