विकसित भारत 2047 पर एक्शन में मोदी सराकर, मंत्रिपरिषद के दो दिवसीय चिंतन शिविर में होगा कामों का रिव्यू और प्लानिंग पर मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद 23 और 24 सितंबर को 'विकसित भारत 2047' पर केंद्रित एक 'चिंतन शिविर' के लिए बैठक करेगी।

 
Follow :
'विकसित भारत 2047' पर केंद्रित एक 'चिंतन शिविर' | Image: ANI

Chintan Shivir Of Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद 23 और 24 सितंबर को 'विकसित भारत 2047' पर केंद्रित एक 'चिंतन शिविर' के लिए बैठक करेगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है।

सूत्रों ने बताया कि यह मंत्रिपरिषद की एक औपचारिक बैठक होगी, जिसमें मौजूदा कामकाज की समीक्षा, भविष्य की योजना बनाने, सरकार के स्तर पर चल रहे कार्यों का जायजा लेने और 'विकसित भारत 2047' की दिशा में नए विचारों, सुधारों और प्राथमिकताओं की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

'विकसित भारत 2047' पर केंद्रित 'चिंतन शिविर'

'विजन 2047' और इसके अल्पकालिक व दीर्घकालिक रोडमैप को तैयार करने के लिए सचिवों के दस क्षेत्रीय समूह (सेक्टरल ग्रुप्स) गठित किए गए थे और इस प्रक्रिया के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी किया गया था। तब से, 'विकसित भारत 2047' के अलग-अलग पहलुओं पर मंत्रिपरिषद के सामने आठ प्रेजेंटेशन या चर्चाएं हो चुकी हैं।

मौजूदा और भविष्य के कामकाज की समीक्षा

'चिंतन शिविर' इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। यह सचिवों के समूहों, मंत्रालयों और विभागों, कैबिनेट सचिवालय और नीति आयोग द्वारा किए जा रहे कामों को एक साथ लाता है। इसमें सुधार, जीवन को आसान बनाना, नियमों के पालन का बोझ कम करना और प्रशासन से जुड़ी दूसरी प्राथमिकताएं शामिल हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की कोशिशों पर बार-बार ज़ोर दिया है। अलग-अलग मंत्रियों ने भी इस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिशों को मज़बूत करने के लिए 'चिंतन शिविर' आयोजित किए हैं। 

ये भी पढ़ें: 'अपराधी की जाति नहीं होती, मेरी पुलिस जवाब देगी, कानून का राज और न्याय के साथ विकास हमारा लक्ष्य', जमुई छेड़छाड़ कांड के बाद बोले CM सम्राट चौधरी

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 September 2026 at 21:57 IST