बेल्ट पर मिले 'स्किन टिश्यू', निशानों से हुआ मिलान... ट्विशा शर्मा मौत मामले में AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

ट्विशा शर्मा मौत मामले में AIIMS दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने CBI को 11 पन्नों की सीलबंद रिपोर्ट सौंपी है। जांच में कथित जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले 'स्किन टिश्यू' का मिलान ट्विशा के गले के निशानों से हूबहू हुआ है।

 
Follow :
ट्विशा शर्मा मौत मामले से AIIMS ने सौंपी रिपोर्ट | Image: Republic

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले की मिस्ट्री को सुलझाने में सीबीआई (CBI) की टीम जुटी हुई है। इस बीच मामले को लेकर बड़ी खबर आई है। एम्स (AIIMS) के मेडिकल बोर्ड ने इस केस से जुड़ी 11 पन्नों की फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट सीबीआई को एक सीलबंद लिफाफे में दी गई है, जिसमें मौत की वजहों  को लेकर कई चौंकाने वाले वैज्ञानिक खुलासे किए गए हैं।

12 मई को ट्विशा शर्मा भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनकी संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर दूसरा पोस्टमॉर्टम AIIMS दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने किया था।

AIIMS दिल्ली ने CBI को सौंपी अपनी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, एम्स की लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल (Histopathological) जांच पूरी हो चुकी है। इस जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि घटना में इस्तेमाल की गई कथित जिम्नास्टिक बेल्ट (लिगेचर मटीरियल) पर 'स्किन टिश्यू'  पाए गए हैं।

फॉरेंसिक जांच में यह बात सामने आई है कि बेल्ट पर मिले ये त्वचा के टिश्यू, ट्विशा के गले और शरीर पर मिले निशानों के बिल्कुल समान (हूबहू) पाए गए हैं। दोनों का आपस में सटीक मिलान होना जांच एजेंसी के लिए एक बड़ा वैज्ञानिक सबूत बन गया है।

July 12, 2026

अधिकारियों ने इस मामले में एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि घटना में जिस जिम्नास्टिक बेल्ट का इस्तेमाल किया गया था, उसमें एक 'मेटल रिंग' (धातु का छल्ला) भी लगी हुई थी। मेडिकल बोर्ड ने इस मेटल रिंग और उससे शरीर पर आ सकने वाली चोटों के एंगल की भी गहन जांच की है।

परिवार के सवालों के बाद हुआ था दूसरा पोस्टमॉर्टम

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा के परिवार ने पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। परिवार का आरोप था कि पोस्टमॉर्टम के समय डॉक्टरों को जिम्नास्टिक बेल्ट न दिखाना एक बड़ी चूक थी। भोपाल पुलिस ने भी माना था कि फॉरेंसिक टीम ने बेल्ट कब्जे में ली थी, लेकिन उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। बेल्ट न होने से डॉक्टर गले के निशानों का मिलान उसके आकार और मेटल रिंग से नहीं कर पाए थे।

दिसंबर 2025 में नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के 6 महीने के अंदर ही 12 मई को ट्विशा अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही थी, लेकिन ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया जाता था और उनकी मौत के हालात बेहद संदिग्ध हैं।

न्यायिक हिरासत में हैं समर्थ और गिरिबाला

मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

यह भी पढ़ें: VIRAL: टॉयलेट के बहाने घर में घुसा, दिखाया प्राइवेट पार्ट... डिलीवरी बॉय की घिनौनी करतूत, महिला ने रोते-रोते सुनाई आपबीती- VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 July 2026 at 12:58 IST