AIIMS की टीम भोपाल पहुंची, ट्विशा के शव का फिर होगा पोस्टमार्टम, पिता बोले- 'अब हमें न्याय की उम्मीद, अंतिम संस्कार का समय और जगह तय करेंगे'

AIIMS की टीम भोपाल पहुंच गई है, ट्विशा के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जाएगा। ट्विशा के पिता नवनिधि ने अब न्याय की उम्मीद जताई है। साथ ही अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


ट्विशा के शव का दूसरी बार पोस्टमार्ट करने पहुंची AIIMS टीम | Image: Republic/ Representative

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 'AIIMS की टीम आ गई है।' उन्होंने आगे कहा- हमें भरोसा है कि विशेषज्ञ हमें न्याय दिलाएंगे। वहीं, पास्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार का समय और जगह परिवार तय करेगा। ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। ऐसे में परिवार को न्याय मिलने की नई उम्मीद मिली है।

सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने ‘विवाहित घर में युवा महिला की अप्राकृतिक मौत, संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक विसंगतियों’ के मामले में खुद संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच 25 मई (सोमवार) को इस मामले की सुनवाई करेगी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल होंगे।

अदालत संबंधित पक्षों से जवाब मांग सकती है। बतादें परिवार ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने ससुराल पक्ष से जुड़े रिश्तों के कारण स्थानीय स्तर पर जांच प्रभावित होने का डर जताया था।

हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की दी इजाजत

इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा कि परिवार के संदेह को दूर करने और आम लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए दूसरा पोस्टमार्टम जरूरी है। AIIMS की विशेषज्ञ टीम अब इस काम में शामिल हुई है। परिवार का कहना है कि सही जांच से सच्चाई सामने आएगी। पूरे मामले पर अब देशभर में नजरें टिकी हुई हैं।

ट्विशा का केस महिलाओं की सुरक्षा और विवाहित महिलाओं की अप्राकृतिक मौतों की जांच की प्रक्रिया को लेकर भी कई बड़े सवाल उठा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: जब होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग तो कैसा था मंजर; सबसे पहला VIDEO आया सामने

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 24 May 2026 at 11:11 IST