अपडेटेड 28 July 2023 at 12:59 IST

Tulsi Upay: तुलसी में पीला धागा बांधने के पीछे क्या है मान्यता, होती है हर मनोकामना पूरी?

वास्तु शास्त्र में तुलसी से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक पीला धागा बांधना भी। आइए जानते हैं तुलसी में पीले धागे का उपाय कैसे करना है?

Follow :  
×

Share


Tulsi Vastu Tips | Image: self

Tulsi Vastu Tips: कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। इतना ही नहीं शास्त्रों के मुताबिक तुलसी दल भगवान विष्णु को अति प्रिय है। यही वजह है कि उनकी हर पूजा में तुलसी को शामिल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा वास्तु शास्त्र में तुलसी के कई और उपाय (Tulsi Ke Upay) बताए गए हैं, जिन्हें करने से लोगों की इच्छाएं पूरी होने के साथ ही घर में खुशहाली आती है। ऐसा ही एक उपाय तुलसी के पौधे में पीला धागा बांधने का भी है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें......

  • तुलसी में पीला धागा बांधने के फायदे?
  • तुलसी में कैसे बांधे पीला धागा?

तुलसी में पीला धागा बांधने के फायदे

  • हिंदु मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे पर पीला धागा बांधने के व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो सकती है।
  • इसके अलावा तुलसी के पौधो में पीला धागा बांधने से घर में खुशहाली के साथ सुख-समृद्धि आती है।
  • वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के मुताबिक तुलसी के पौधे में पीला धागा बांधने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं, और भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं।

तुलसी में कैसे बांधे पीला धागा?

अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए तुलसी (Tulsi) में धागा बांधने के पहले अपनी लंबाई के बराबर नापकर एक साफ पीला धागा लें अब तुलसी माता की पूजा करके उनके सामने अपनी इच्छा बोले और भगवान विष्णु को याद करते हुए पौधे में धागा बांध दें और जब आपकी इच्छा पूरी हो जाए तो इस धागे को खोलकर बहते जल में बहा दें।

यह भी पढ़ें... August Vrat Tyohar: तीज से लेकर रक्षाबंधन तक अगस्त महीने में पड़ने वाले हैं ये खास व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Adhik Maas Sawan Somwar: बेहद खास मलमास का पहला सोमवार, शिव के साथ मिलेगी विष्णु भगवान की कृपा; ये चीजें करें अर्पित

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 July 2023 at 12:58 IST