अपडेटेड 17 March 2025 at 13:14 IST
तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों पर चर्चा
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सोमवार को बातचीत में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया।
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सोमवार को बातचीत में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। गबार्ड ढाई दिन की यात्रा पर भारत में हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी।
सूत्रों ने बताया कि सिंह और गबार्ड के बीच बैठक में रक्षा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। तुलसी गबार्ड रायसीना डायलॉग में भी हिस्सा लेंगी। पीएम मोदी आज तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे। इसमें 125 देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष पेश आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
गबार्ड रविवार को भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं, जो डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी की भारत की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में गबार्ड के साथ बैठक की थी। और उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों के कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। आज उनकी मुलाकात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हुई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 March 2025 at 13:14 IST