'धर्मेंद्र जी,आपकी लगातार सेवा, मजबूत भारत बनाने में...', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बोले किरेन रिजिजू, यूं जताया आभार
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भावुक पोस्ट लिखा है और उनके योगदान के लिए उन्हें आभार जताया है।
- भारत
- 2 min read
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्षी दलों के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। कोई इसे छात्रों की जीत बता रहा है तो कोई लोकतंत्र की जीत। अब उनके इस्तीफे पर केंद्र सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने X पोस्ट में धमेंद्र प्रधान के कार्यकाल की तारीफ की है और शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधार और उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। रिजिजू ने लिखा है, "धर्मेंद्र जी, आपकी लगातार सेवा, सुधारों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और एक मजबूत भारत बनाने में आपके योगदान के लिए धन्यवाद।"
किरेन रिजिजू ने धमेंद्र प्रधान के लिए क्या कहा?
किरेन रिजिजू ने पोस्ट में आगे लिखा है, असली लीडरशिप की पहचान दशकों के काम से होती है और धमेंद्र जी का सफर सार्वजनिक जीवन और छात्रों के कल्याण के प्रति उनके आजीवन समर्पण का सबूत है। केंद्रीय कैबिनेट में उनके साथ काम करते हुए, मैंने भारत के शिक्षा तंत्र को मजबूत करने और हर फैसले के केंद्र में लाखों युवा छात्रों को रखने के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा देखी है।
धमेंद्र प्रधान की सेवा के लिए रिजिजू ने यूं जताया आभार
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘इतने अहम सेक्टर का नेतृत्व करने के लिए बहुत ज़्यादा लगन की जरूरत होती है और उन्होंने इसे हिम्मत और साफ विजन के साथ अपनाया। धर्मेंद्र जी, आपकी लगातार सेवा, सुधारों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और एक मजबूत भारत बनाने में आपके योगदान के लिए आपका धन्यवाद। मैं कामना करता हूं कि आप इसी जोश और ईमानदारी के साथ देश की सेवा करते रहें!’
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 July 2026 at 16:45 IST