अपडेटेड 22 February 2025 at 14:44 IST

नासिक में राजमार्ग पर ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी, 1 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के घाट खंड पर एक ट्रक के वाहनों को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


Accident | Image: Representational

Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के घाट खंड पर एक ट्रक के वाहनों को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना चांदवड के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर राहुड घाट पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की ओर जा रहे एक ट्रक के ब्रेक ढलान पर खराब हो गए और वह कारों व ट्रकों सहित सात से आठ वाहनों से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक कार में सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को चांदवड उपजिला अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था और सुबह तक स्थिति सामान्य हो गयी।

यह भी पढ़ें: बलिया में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच घायल
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 February 2025 at 14:44 IST