अपडेटेड 7 October 2023 at 07:29 IST
इस साल इन 3 राशियों पर पड़ रहा है Shani की साढ़े साती का प्रभाव, इन आसान उपायों से मिलेगी बड़ी राहत
साढ़े साती व्यक्ति के जीवन में बहुत ही कठिन समय होता है। इसमें व्यक्ति कई सारे परेशानियों का सामना करता है। आइए जानते हैं इसके प्रभाव को कम करने के कुछ उपायों के बारे में...
Shani Sade Sati Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव को समर्पित है। इन्हें ज्योतिषशास्त्र में बहुत ही क्रूर ग्रह कहा गया है। कहते हैं कि शनि देव की कूदृष्टि अगर किसी व्यक्ति पर पड़ जाए तो उसका जीवन संकटों से भर जाता है, जिसे ढैय्या या साढ़े साती के नाम से भी जाता है। अगर आप आर्थिक, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों में समस्याओं का का सामना कर रहे हैं, तो आप शनि की साढ़े साती का शिकार है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में जो आपको शनि की साढ़े साती से राहत दिला सकती है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- शनि की साढ़े साती कब से शुरू होती है?
- साढ़े साती का प्रभाव कैसा होता है?
- साढ़े साती से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
इस समय से शुरू होती है साढ़े साती?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब किसी व्यक्ति की जन्म राशि के बारहवें भाव में शनि का प्रवेश होता है, तब शनि की साढ़े साती शुरू हो जाती है और यह साढ़े सात सालों तक रहता है, इसलिए इसे साढ़े साती के नाम से जाना जाता है।
कब खत्म होती है साढ़े साती?
साढ़े साती तब खत्म होती है, जब शनि जन्म राशि या चंद्र राशि से दूसरी राशि में छोड़कर गोचर कर जाता है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में साढ़े सात वर्षों का समय लग जाता है। इस दौरान व्यक्ति कई परेशानियों का सामना करता है।
साढ़े साती का प्रभाव कैसा होता है?
अगर कोई व्यक्ति साढ़े साती से प्रभावित होता है, तो उसके जीवन में कई परेशानियां अचानक से आने लगती हैं। साढ़े साती से परेशान लोगों को आर्थिक, मानसिक, पारिवारिक और शारीरिक रूप से कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। हालांकि अगर इस काल में कुछ उपायों को करते हैं, तो इससे आपको राहत मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं साढ़े साती से छुटकारा पाने के लिए किन उपायों को करना चाहिए।
साढ़े साती से राहत पाने के लिए क्या करें?
- ज्योतिष गणना के मुताबिक इस साल 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव पड़ रहा है। जिसमें मकर, कुंभ और मीन राशि शामिल है। ऐसे में इन राशियों को कुछ विशेष उपायों का पालन करना चाहिए।
- शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जातक को भगवान शिव की विशेष उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही हर सोमवार और शनिवार के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
- पीपल के वृक्ष में त्रिदेव वास करते हैं। ऐसे में जातकों को पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
- शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को लोहे की वस्तु, काला कपड़ा, सरसों का तेल, काला तिल, उड़द की साबुत दाल का दान अवश्य करें।
- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हर दिन कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और किसी योग्य पुरोहित से शिव जी का रुद्राभिषेक कराएं।
यह भी पढ़ें... Shukrawar Upay: शुक्रवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, मां लक्ष्मी हो जाती हैं रुष्ट; जानें क्या करें और क्या नहीं
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 October 2023 at 07:28 IST