पूजा खेडकर को पुणे पुलिस ने बुलाया, दर्ज किया जाएगा बयान... जिला कलेक्टर पर आरोपों से जुड़ा है मामला
पुणे पुलिस ने कंफर्म किया कि उसने पूजा खेडकर को आने को कहा। वो कल आ रही हैं। 17 जुलाई को पुलिस ने खेडकर को नोटिस भेजा था।
- भारत
- 2 min read
Trainee IAS officer Puja Khedkar: पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को अब पुणे पुलिस ने बुलाया है। पूजा खेडकर का बयान दर्ज करने के लिए पुणे पुलिस ने उन्हें बुलावा भेजा है। पुलिस ने ये भी पुष्टि की है कि पूजा खेडकर कल बयान दर्ज करवाएगीं। ये मामला पुणे के जिला कलेक्टर के खिलाफ शिकायत से जुड़ा है।
पुणे पुलिस ने कंफर्म किया कि उसने पूजा खेडकर को आने को कहा। वो कल आ रही हैं। 17 जुलाई को पुलिस ने खेडकर को नोटिस भेजा था। मामले की बात करें तो पूजा खेडकर ने पुणे के जिला कलेक्टर के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ट्रेनी IAS ने वाशिम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ये शिकायत पुणे पुलिस के पास ट्रांसफर की गई। इसी मामले में कल पुणे पुलिस पूजा खेड़कर का बयान दर्ज करेगी।
पूजा खेडकर के आरोपों पर कलेक्टर ने चुप्पी तोड़ी
खैर, ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के आरोपों पर जिला कलेक्टर सुहास दिवसे ने भी चुप्पी तोड़ी है। पुणे जिला कलेक्टर सुहास दिवासे से उनके खिलाफ शिकायत के बारे में पूछा जाने पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में जवाब देने के लिए कुछ भी नहीं है। मुझे कोई शिकायत प्रति नहीं मिली है, इसलिए मेरे पास कोई वर्जन नहीं है।'
खुद विवादों में फंसी हैं पूजा खेडकर
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप हैं। उसके अलावा आईएएस परीक्षा पास करने के लिए कथित तौर पर फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट इस्तेमाल किए गए। गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी सर्टिफिकेट पेश करके लाभ लिया। पिछले दिनों एक और खुलासा हुआ कि दिव्यांग सर्टिफिकेट लेने के लिए कथित तौर पर पूजा खेडकर ने जो पता दिया था, वहां घर नहीं, बल्कि फैक्ट्री है। जिस कंपनी की थी कार, उसी एड्रेस पर सर्टिफिकेट मंगवाया था। फिलहाल पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 19 July 2024 at 13:05 IST