अपडेटेड 6 January 2026 at 07:55 IST

IMD Alert : पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर, पहाड़ों में तापमान माइनस, दिल्ली में 6 डिग्री पहुंचा पारा

दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक भीषण ठंड है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं यूपी-हरियाणा-पंजाब से लेकर बिहार में भी शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। पढ़ें IMD के मुताबिक, किस राज्य में कैसी है ठंड़।

Follow :  
×

Share


देश में भीषण ठंड | Image: AI/ ANI

India Weather Today: देश के उत्तरी हिस्सों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली में रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं आज सुबह 6 जनवरी को दिल्ली में तापमान गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है और इस हफ्ते 6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तापमान जा सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो यातायात और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

IMD ने उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 शहरों में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी लगातार पारा गिर रहा है। हिमाचल प्रदेश में आज (6 जनवरी) को ऊंची पहाड़ियों में हल्की बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है। सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में अलग-अलग स्थानों पर कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में पहुंचे लोग

दिल्ली में ठंड से बचने के लिए लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। आज कई शहरों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल कैसा है। 

किस राज्य में कितना तापमान ?

हिमाचल प्रदेश: ताबो में तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कुकुमसेरी में माइनस 6.7 डिग्री। लगभग ज्यादातर इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड जारी है।
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में सीजन की सबसे ठंडी रात रही, तापमान माइनस 9 डिग्री। श्रीनगर में माइनस 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
उत्तराखंड: उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड जारी है, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की और कोटद्वार जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लगभग 3 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। ऊपरी इलाकों में पारा गिरने की संभावना है। बारिश का अलर्ट जारी है। 
उत्तर प्रदेश और बिहार: घना कोहरा और शीतलहर जारी है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
दिल्ली: ठंड से बचने के लिए लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे। सुबह 6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
हरियाणा और पंजाब: नारनौल में 3 डिग्री, बठिंडा में 4.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, दोनों राज्यों में भीषण ठंड है।

यह भी पढ़ें: UNSC मीटिंग में ट्रंप पर भड़के रूस-चीन, मादुरो को तुरंत रिहा करने को कहा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 January 2026 at 07:53 IST