ममता बनर्जी को फिर लगा बड़ा झटका, सुखेंदु शेखर, सुष्मिता देव समेत 3 पूर्व TMC सांसद BJP में हुए शामिल

West Bengal: पूर्व TMC राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर रॉय गुरुवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

 
Follow :
ममता बनर्जी को फिर लगा बड़ा झटका, 3 पूर्व TMC सांसद BJP में हुए शामिल | Image: X

West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से सियासी माहौल गरमा गया है और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा। टीएमसी के अंदर चल रहा मतभेद अब खुलकर बाहर आने लगा है और विधायक से लेकर सांसद भी पार्टी छोड़ रहे हैं। 

गुरुवार, 09 जुलाई को पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर से एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व TMC राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं।

राज्य BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने क्या कहा

सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर रॉय के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा '34 साल तक, लेफ्ट फ्रंट का शासन था, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का। पश्चिम बंगाल में इतने लंबे समय तक चली राजनीति ने हमारे फेडरल स्ट्रक्चर को चुनौती दी और खारिज किया।

आगे उन्होंने कहा 'केंद्र के साथ सहयोग करने के बजाय, टकराव का रास्ता अपनाया गया, जिससे सारा विकास रुक गया। इस पृष्ठभूमि में और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास रखते हुए, तीन सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। आज ये तीनों, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर रॉय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।'

July 9, 2026

तीनों लोगों का तहे दिल से स्वागत-समिक भट्टाचार्य

समिक भट्टाचार्य ने आगे कहा 'ये तीनों MP दिग्गज हैं जिनका राज्यसभा में प्रदर्शन सभी को पता है। यह हमारे लिए खुशी का मौका है और पूरी BJP खुश है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से और इसके राज्य अध्यक्ष के रूप में, मैं हमारे कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, पूरी कैबिनेट और हमारे पूरे संगठन के साथ। इन तीनों लोगों का तहे दिल से और बहुत खुशी के साथ स्वागत करता हूं।'

TMC नेता कुणाल घोष ने किया पलटवार

TMC नेता कुणाल घोष ने सुखेंदु शेखर रॉय के भाजपा में शामिल होने पर कहा, 'सब लोग जानते हैं कि सुखेंदु शेखर रॉय एक वरिष्ठ नेता हैं जो 2011 से पहले न कभी विधायक रहे और न कभी सांसद बने। ममता बनर्जी ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें राज्यसभा में भेजा था। एक पार्टी, कुछ समय के लिए विपक्ष में क्या चली गई, अब कई नेता पार्टी में कमियां निकाल रहे हैं। जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, तब किसी ने पार्टी नहीं छोड़ी लेकिन अब वे ऐसा कर रहे हैं? जनता सब देख रही है।'

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 9 July 2026 at 18:37 IST