ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि की घर में फंदे से लटकी मिली लाश, शिक्षक भर्ती घोटाले जांच के बाद चली गई थी नौकरी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम की भतीजी बृष्टि मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित घर में मृत पाई गई।

 
Follow :
ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि की घर में फंदे से लटकी मिली लाश | Image: X

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम के चचेरे भाई भाई की बेटी या उनकी भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को आत्महत्या कर ली। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार बृष्टि का शव बीरभूम जिला में रामपुरहाट स्थित उनके घर पर फंदे में लटका मिला। बताया जा रहा है कि बृष्टि की उम्र 28 साल थी और वह एक 12 साल की बच्ची मां भी थी। 

शिक्षक भर्ती घोटाले जांच के बाद चली गई थी नौकरी

बताया जा रहा है कि बृष्टि मुखर्जी बोलपुर एक अपर प्राइमरी स्कूल में गैर-शिक्षण कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थीं, लेकिन सूबे में शिक्षक भर्ती मामले में अदालत के निर्देश के बाद मार्च 2023 में बृष्टि की नौकरी चली गई थी। बृष्टि मुखर्जी और उनके पति के बीच तलाक की कार्रवाई भी चल रही थी।

September 1, 2026

पति से तलाक का मामला चल रहा था

मुखर्जी पारिवारिक तनाव से गुजर रही थीं। बृष्टि मुखर्जी और उनके पति के बीच तलाक की कार्रवाई भी चल रही थी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस आत्महत्या करने के फैसले के पीछे के कारण की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

September 1, 2026

ये भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर पर भड़की सपा, अखिलेश बोले 'जाति को देखकर एनकाउंटर हुए', अगर मेरी सरकार बनेगी तो इन सभी मामलों की होगी जांच...
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 September 2026 at 15:39 IST