शत्रुघ्न सिन्हा से काकोली घोष तक... TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, कई चौंकाने वाले नाम का खुलासा, देखें पूरी LIST

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत की अटकलों के बीच 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और काकोली घोष जैसे बड़े नाम शामिल हैं। बागी सांसदों की सूची आने से पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है।

 
Follow :
शत्रुघ्न सिन्हा समेत TMC के 19 सांसद बागी! लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम | Image: Social Media

West Bengal TMC: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पहले विधायक और अब बड़ी संख्या में सांसद भी बागी हो गए हैं। टीएमसी में बगावत की अटकलों के बीच 19 सांसदों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के अलावा कई बड़े नाम बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, टीएमसी की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान जैसे बड़े नाम शामिल

इस लिस्ट के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को हस्ताक्षर करके एक पत्र सौंपा है। इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान, सयोनी घोष और काकोली घोष जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। लिस्ट बाहर आने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि पार्टी प्रमुख इस घटनाक्रम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट

काकोली घोष (बारासात)
जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
खली उर रहमान (जंगीपुर)
यूसुफ़ पठान, (बेहरामपुर)
अबू ताहिर खान, (मुर्शिदाबाद)
पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
बापी हलधर (मथुरापुर)
सयोनी घोष (जादवपुर)
माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
मिताली बाग (आरामबाग)
दीपक अधिकारी (घाटल)
कालीपद सोरेन (झालग्राम)
जून मालिया (मेदिनीपुर)
अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
डॉ शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
असित कुमार मल (बोलपुर)
शतबोधि रॉय (बीरभूम)
रचना बनर्जी (हुगली)

राज्यसभा सांसदों का भी इस्तीफा-प्रशांत घोष

टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और उसके बाद सुष्मिता देव ने बुधवार को पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। टीएमसी नेता प्रशांत घोष ने कहा 'अगर आप पार्टी के साथ सहमत नहीं हैं या आपको लगता है कि यह सही रास्ते पर नहीं है, तो आप अपनी सांसद की सीटें क्यों पकड़े हुए हैं और साथ ही सबको भाषण भी दे रहे हैं।'

June 10, 2026

हमारे साथ अब 64 विधायक: ऋतब्रत बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और TMC से निकाले गए नेता रिताब्रता बनर्जी ने कहा, 'अभी संख्या 64 (विधायक) है। ये लोग आएंगे और स्पीकर को एक पत्र सौंपेंगे। आगे उन्होंने कहा '(कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच) विलय के बारे में, जहां तक ​​हमारी लेजिस्लेटिव पार्टी की बात है, हम निश्चित रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। संसद में जो सांसद हैं, उनमें से दो-तिहाई से ज़्यादा भी कांग्रेस में विलय नहीं हो रहे हैं।'

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 17:49 IST