'अगर कोई ज्यादा बोलता है, तो दीदी उसे किनारे कर देती है, हमें नौकर की तरह...', अब TMC के इस बागी सांसद ने खोली ममता बनर्जी की पोल

TMC के बागी सांसदों ने अब खुलकर ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। दीदी अपने सांसदों के साथ कैसा व्यवहार करती है, बागी सांसद सारी बातें खुलकर बता रहे हैं।

 
Follow :
Mamata Banerjee & Abhishek Banerjee | Image: X

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ताश की पत्तों की तरह ढह रही है। पार्टी के भीतर की बगावत अब पूरी दुनिया के सामने आ गई है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के हाथ पहले सत्ता गई और अब टीएमसी भी जाती नजर आ रही है। विधायक से लेकर सांसद तक दो गुटों में बंट गए है। इस बीच TMC के 20 में से 19 बागी होने वाले सांसदों की लिस्ट में सामने आई है। इस लिस्ट में जगदीश बर्मा बसुनिया का भी नाम है। अब बागी सांसद ने ममता बनर्जी का बड़ी पोल खोली है।

TMC के बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा, हमारी बात सुनने वाला भी पार्टी में कोई नहीं है। दीदी,अभिषेक कोई घर से नहीं निकलता नहीं है। अभिषेक बस लंबा-लंबा डींग देते हैं। हमलोग संसदीय क्षेत्र में जातें हैं, तो जनता के विरोध का सामना करना पड़ता है। काम करने की भी कोई आजादी है। जो मालिक बोलेगा वहीं हमें करना है, जैसे हम नौकर हैं।

खुद को मालिक हमें नौकर समझती हैं- जगदीश बर्मा 

ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा, "अगर हमारे बड़े नेता की सुरक्षा ही पक्की नहीं है, तो हम कैसी सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं? हमने 2019 में आवाज उठाई थी और बड़ी बैठकों में अपनी बात रखी थी, लेकिन वह सुनती नहीं हैं। अगर कोई ज्यादा बोलता है, तो उसे किनारे कर दिया जाता है; उन्हें उनके पद से हटा दिया जाता है। बोलने की आजादी नहीं है। एक सांसद के तौर पर मेरे पास कोई आज़ादी नहीं है; मुझे मौका नहीं मिलता।"

June 12, 2026

 TMC के 19 बागी सांसदों की सूची

बता दें कि TMC की सांसद काकोली घोष दस्तीकार ने सबसे पहले बगावत का बिगुल फूंका था। वो लगातार दावा कर रही हैं कि उनके साथ 20 TMC के सांसदों का साथ है और सबने लोकसभा अध्यक्ष को एक चिट्ठी भी लिखी है और मुलाकात का समय मांगा है। शुक्रवार को टीएमसी से अलग हुए 20 में से 19 सांसदों की सूची भी सामने आ गई। अब लिस्ट आने के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

June 12, 2026

अभिषेक बनर्जी को लेकर रोष

लिस्ट में लोकसभा स्पीकर को लिखी गई चिट्ठी पर सभी बागी सांसदों के साइन हैं।  इन सांसदों ने 18 मई को लोकसभा स्पीकर के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे। TMC के अंदरूनी कलह को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं। अब बागी सांसद खुलकर सामने आ रहे हैं और TMC के नेतृत्व को पार्टी के इस हालात के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बागियों में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को लेकर ज्यादा रोष है।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी का राहु काल! कीर्ति आजाद को ममता बनर्जी पर भरोसा
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 June 2026 at 13:27 IST