TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर एक्शन, लोकसभा से किए गए निलंबित, महिला सांसदों पर की थी अभद्र टिप्पणी
महिला सांसदों से अभद्र टिप्पणी के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन पर ये एक्शन बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार की शिकायत पर हुआ।
- भारत
- 2 min read
Parliament Monsoon Session: लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी को स्थगित कर दिया गया है। महिलाओं से अभ्रद टिप्पणी के मामले में उन पर एक्शन हुआ। उन्हें मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है।
काकोली घोष ने की थी शिकायत
TMC से बागी हुईं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कल्याण बनर्जी के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत सौंपी थी। इसमें महिला सांसदों के प्रति अभद्र भाषा, दुर्व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत में इस व्यवहार को संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया गया।
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव रखा। इसके बाद इस पर वोटिंग हुई और कल्याण बनर्जी को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया
NCPI सांसदों से हुई तीखी बहस
इससे पहले बुधवार (22 जुलाई) को विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर कल्याण बनर्जी की NCPI सांसदों के साथ तीखी बहस हुई। इस बहस में शामिल NCPI के सदस्यों में मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं। ये पहले उनकी पार्टी का ही हिस्सा थीं। विपक्षी दलों के कुछ सदस्यों ने इस दौरान बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की।
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
संसद का मॉनसून सत्र लगातार तीसरे दिन हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। नीट परीक्षा विवाद और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सांसद लगातार हंगामा कर रहे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि वे चर्चा के लिए तैयार है। बावजूद इसके सदन चलने नहीं दिया जा रहा। लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार (23 जुलाई) तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 July 2026 at 14:17 IST