बंगाल से बड़ी खबर, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में CID का एक्शन
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के कुछ मिनटों बाद ही CID ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
- भारत
- 2 min read
Abhishek Banerjee PA Arrested: पश्चिम बंगाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कथित जमीन घोटाला मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही सुमित रॉय की जमानत याचिका खारिज की, इसके कुछ ही मिनटों बाद सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सुमित रॉय की गिरफ्तारी दक्षिण कोलकाता स्थित सांसद के आवास से हुई है।
सुमित रॉय ने अग्रिम जमानत के लिए लगाई थी गुहार
मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। हालांकि, सुमित रॉय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख अपनाया था। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी कि गिरफ्तारी से बच सकें।
SC के ताजा फैसले ने बदली स्थिति
इससे पहले अदालत ने रॉय की गिरफ्तारी पर रोक भी लगाई थी। साथ ही रॉय को जांच में सहयोग करने और पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश भी दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले ने पूरी स्थिति बदल दी है।
रॉय को अभिषेक बनर्जी के घर से उठा ले गई CID
सुप्रीम कोर्ट ने सुमित रॉय की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अदालत का फैसला सामने आते ही सीआईडी सुमित रॉय को अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता वाले घर से उठा ले गई।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 September 2026 at 14:12 IST