VIDEO: जूतों की माला पहनाई, सड़क पर कराई उठक-बैठक... TMC नेता स्वपन सामंत पर फूटा लोगों का गुस्सा, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप
TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन स्वपन सामंत को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। उन्हें गले में जूतों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया। इस दौरान उन पर अंडे-टमाटर भी फेंके गए।
- भारत
- 2 min read
West Bengal news: पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। कई नेता जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ताराकेश्वर (हुगली जिला) में हुई, जहां TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन स्वपन सामंत (Sapan Samanta) को स्थानीय लोगों ने जूतों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया। इतना ही नहीं उनके कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई। लोगों ने उन पर टमाटर और अंडे भी फेंके।
TMC नेता स्वपन सामंत को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।
जूतों की माला पहनकर इलाके में घुमाया
लोगों ने उन पर विभिन्न आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की। तारकेश्वर के पद्मपुकुर इलाके में स्थानीय लोगों ने स्वपन सामंत के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान उन्हें जूतों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया गया। साथ ही उन पर टमाटर और अंडे भी फेंके। उनसे सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक करने के लिए कहा गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही।
चुनाव परिणामों में ताराकेश्वर सीट पर BJP उम्मीदवार संतु पां ने TMC को भारी अंतर से हराया, जो स्थानीय स्तर पर गहरी नाराजगी को दर्शाता है।
जहांगीर खान की निकाली गई थी परेड
इससे पहले TMC नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद कई बार फाल्टा में परेड कराई जा चुकी है। इस दौरान उन्हें कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता देखा गया है। जहांगीर फाल्टा सीट से TMC का उम्मीदवार थे, जहां री-पोलिंग हुई थी। हालांकि, दोबारा मतदान से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान का नाम खूब सुर्खियों में रहा था। उनकी बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जुबानी जंग ने चर्चाएं बटोरी थीं। जहांगीर का एक बयान काफी वायरल हुआ था कि यह बंगाल है, अगर वह (अजय पाल शर्मा) सिंघम हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं। उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 23 June 2026 at 11:52 IST