'थोड़ी शर्म और हिम्मत दिखाओ, अमित शाह ने बुलाया इसलिए...', TMC में सांसदों की बगावत पर बरसीं महुआ मोइत्रा, यूसुफ पठान को सुनाई खरी-खोटी

तृणमूल कांग्रेस के अंदर बगावत के बीच सांसद महुआ मोइत्रा ने यूसुफ पठान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूसुफ पठान आप दिल्ली इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है?

 
Follow :
Mahua Moitra Yusuf Pathan | Image: ANI

Mahua Moitra on Yusuf Pathan: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उन पर पार्टी के बागी गुट का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पठान के कथिततौर पर केंद्रीय गृहमंत्री के बुलाए जाने के बाद दिल्ली जाने की हड़बड़ी की आलोचना की।

पार्टी के बागी सांसदों में से एक काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया था कि 20 सांसदों में यूसुफ पठान भी शामिल हैं। काकोली घोष के नेतृत्व में सभी 20 सांसदों ने केंद्र में एनडीए का समर्थन करने का फैसला लिया है। इसकी औपचारिक जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर दी गई है।

यूसुफ पठान पर बरसीं महुआ मोइत्रा

इसके बाद महुआ मोइत्रा ने टीएमसी से बगावत करने वाले सांसदों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने खासकर पार्टी सांसद यूसुफ पठान को अलग से निशाने पर लिया। महुआ ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल  पर लिखा, 'यूसुफ पठान आप दिल्ली इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत दिखाइए। आपने भारत के लिए खेला है। हमारे जिले ने आपको भारी वोट से जिताया। थोड़ी शर्म और साहस दिखाओ।'

June 8, 2026

युसूफ ने बहरामपुर से अधीर रंजन को हराया था

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हैं। वह IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए ममता बनर्जी के संपर्क में आए थे। इसके बाद वह टीएमसी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मैदान में उतरे। 2024 लोकसभा चुनावों में युसूफ पठान ने बहरामपुर सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को 85 हजार से अधिक वोटों से हराकर सांसद बने। ये सीट 70 फीसदी मुस्लिम बहुल है।

TMC के बागियों को ‘पीली पैंट’ कहकर किया संबोधित

इससे पहले उन्होंने टीएमसी के बागी विधायकों ‘पीली पैंट’ वाले कहकर संबोधित करते हुए तंज कसा था। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'साल 2024 में सांसद TMC के टिकट पर जीते थे। जनादेश NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी और डरपोक गद्दार अब BJP में शामिल हो सकते हैं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं कि आप कितने बड़े हीरो हैं।'

June 8, 2026

कुछ दिनों से क्यों चर्चा में हैं यूसुफ पठान?

बता दें कि यूसुफ पठान पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। एक बंगाली दैनिक अखबार में खबर छपी थी कि ममता अपनी पार्टी बचाने के लिए खुद लोकसभा जाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान का बहरामपुर सीट से इस्तीफा मांगा है। इसके लिए उन्होंने सौरव गांगुली की मदद ली थी, जिससे की वह युसूफ को बहरामपुर सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए मना सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, पठान ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। गांगुली के इन दावों को सिरे से खारिज करने के बाद खुद पठान की भी सफाई आई।

पठान ने दावों को बताया सरासर गलत

पूर्व क्रिकेटर ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले कुछ समय से ये खबरें चल रही हैं कि ममता बनर्जी ने युसूफ पठान से बहरामपुर लोकसभा सीट से सांसदी छोड़ने को कहा है, जिससे वो वहां से चुनाव लड़ सकें। मुझे ममता बनर्जी ने कभी भी ये बात नहीं कही। जब पिछली मीटिंग हुई थी, तब भी उन्होंने मुझे ऐसा करने को नहीं कहा था। न उन्होंने पार्टी के किसी नेता से ये बात कहलवाई। युसूफ ने साफ किया कि ये बात सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें: TMC सांसदों ने CM सुवेंदु के साथ की मीटिंग, दिन भर दिल्ली में गहमागहमी... आखिर ममता बनर्जी के नाक के नीचे कैसे हो गया 'खेला'?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 June 2026 at 07:27 IST