ऋषिकेश का चूल्‍हा हरियाणा वाले...यूट्यूबर हर्ष छिकारा के बयान पर तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित का करारा जवाब; बाबा रामदेव का नाम लेकर दिखाया आईना

एक वीडियो के माध्‍यम से तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा, 'हरियाणा से एक यूट्यूबर का वीडियो आ रहा है। भाई, तुमने अपने यूट्यूब के सोशल इनफ्लेंसिंग के चक्कर में बहुत कुछ बोल गया।

Follow :  
×

Share


ऋषिकेश का चूल्‍हा हरियाणा वाले...यूट्यूबर हर्ष छिकारा के बयान पर तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित का करारा जवाब; बाबा रामदेव का नाम लेकर दिखाया आईना | Image: Instagram/Facebook

उत्तराखंड के ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में हरियाणा से आए पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला बढ़ता जा रहा है। पहले यूट्यूबर हर्ष छिकारा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्‍हे हम चलाते हैं। एक साल तक हरियाणा के लोगों पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से बैन लगना चाहिए। भूखे मर जाएंगे ये लोग एक साल में गारंटी है इस बात की।' अब गंगा मां की महत्ता बताते हुए तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने करारा जवाब दिया है।

एक वीडियो के माध्‍यम से तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा, 'हरियाणा से एक यूट्यूबर का वीडियो आ रहा है। भाई, तुमने अपने यूट्यूब के सोशल इनफ्लेंसिंग के चक्कर में बहुत कुछ बोल गया। लेकिन उसे पता नहीं कि उत्तराखंड में हरियाणा के लोगों को सिर्फ डंडे ही नहीं मिलते, जिन लोगों ने मां गंगा को साधा है उन्‍होंने बहुत कुछ पाया है।'

बाबा रामदेव का नाम लेकर हरियाणा के यूट्यूबर को दिखाया आईना

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा, स्वामी रामदेव जी को तो जानते होंगे, इसी गंगा की भूमि पर उन्‍होंने अपने को साधा और परिणाम सबके सामने है। योग को पूरे विश्व में पहुंचाने वाले स्वामी रामदेव इसी माटी पर तप कर यहीं के लोगों का प्यार लेकर, उनको साथ लेकर, आज विश्व में अपनी ध्‍वजा फहरा रहे हैं। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने सोनीपत के संसद सतपाल ब्रह्मचारी, प्रसिद्ध उद्योगपति ओमप्रकाश जगदमनी का नाम लेकर भी यूट्यूबर हर्ष छिकारा को गंगा मां की महत्ता बताई।

'अगर गलत करोगे तो जवाब तो मिलेगा'

तीर्थ पुरोहित ने कहा, हरियाणा से इतने लोग कावड़ लेने क्यों आते हैं। हरियाणा की माताएं गादली गंगा स्‍नान करने क्यों आती हैं? उन्‍होंने आगे कहा, गंगा भईया पूजनीय हैं, ये मां हैं। इन्‍होंने हमसे ज्‍यादा (उत्तराखंड के लोगों से ज्‍यादा) तुम्‍हें (हरियाणा के लोगों को ) दिया। लेकिन तुम यहां आकर शराब पीयोगे, उत्पात करोगे, लड़कियों को छेड़ोगे, हूटर बजाओगे, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करोगे फिर उसका तो जबाब मिलेगा। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने यूट्यूबर हर्ष छिकारा को जवाब देते हुए कहा, अब रही बात उत्तराखंड आने या ना आने की तो तुम्‍हारे इस तरह बकवास करने से कोई रुकने वाला नहीं है। गंगा अपने आप सबको ले आती हैं। करोड़ों लोग इस गंगा के प्रति आस्‍था रखते हुए निरंतर आते है।

यहां सुनिए यूट्यूबर हर्ष छिकारा ने क्या कहा

क्या था पूरा मामला

आपको बता दें कि 21 मई को ऋषिकेश के काले की ढाल इलाके में एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने हरियणा के कुछ लोगों की पिटाई कर दी। उनका वाहन भी क्षतिग्रस्‍त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाले दो लोगों को अरेस्‍ट किया है। उनकी पहचान काले की ढाल में रहने वाले अशोक थापा और नरेश कश्‍यप के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें- UP: मेला, मोहब्बत, मुलाकात और मर्डर... आधी रात 'जलपरी' आरती बन गई 'कातिल हसीना', गला घोंट प्रेमी को उतारा मौत के घाट; हत्या से मचा हाहाकार

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 27 May 2026 at 08:39 IST