तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता
Delhi Slap Incident: तिलक नगर थप्पड़ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप है कि AAP के नेताओं ने एक हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया।
- भारत
- 4 min read
Delhi Slap Incident: तिलक नगर थप्पड़ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शुरू हुआ यह विवाद मंगलवार को भी जारी रहा है, जहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर भारी हंगामा देखा गया। तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान थप्पड़ मारने की घटना को लेकर दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर AAP नेताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर जमकर विरोध किया।
इस बीच खबर है कि सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल सादे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। AAP समर्थकों की भीड़ ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।
प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन
मंगलवार, 29 को AAP नेताओं ने पुलिस मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। वे तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान थप्पड़ मारने की घटना को लेकर दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने AAP के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
AAP नेताओं पर हेड कॉन्स्टेबल पर हमला करने का आरोप
वहीं, पुलिस मुख्यालय के बाहर भारी हंगामे के बीच दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल पर हमले के मामले में FIR दर्ज की गई है। FIR में सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और AAP कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, साहिब सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल सादे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। AAP समर्थकों की भीड़ ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल टेस्ट कराया गया। सरकारी कर्मचारी को उसके काम में बाधा डालने और उस पर हमला करने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'
प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR
इससे पहले सोमवार को तिलक नगर थप्पड़ विवाद मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि साहिब सिंह नाम के शख्स ने उनके खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत दी थी, जिसके बाद शिकायत के आधार पर जो कानून कहता है, उसके हिसाब ने वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला रविवार, 27 सितंबर को तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद खड़ा हुआ। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा जब जरनैल सिंह की शिकायत के बाद सड़क निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो एक साहिब सिंह नाम का युवक गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों को लेकर वीडियो बना रहा था। इसी बीच वर्मा और साहिब सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई और इसके बाद मंत्री ने साहिब सिंह को थप्पड़ जड़ दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल हो रहे वीडियो के बाद वर्मा ने सफाई देते हुए बताया कि जरनैल सिंह के एक (जिसका नाम साहिब सिंह ) कार्यकर्ता ने जब मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया, तब कोई भी इंसान उस आवेश में आकर जो करता है, वही मैंने किया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 29 September 2026 at 16:03 IST