BREAKING: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता, राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे, जिन्हें पुलिस ने स्टेशन पर ही दबोच लिया।
- भारत
- 2 min read
Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से दबोचे गए हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार थे, जिन्हें पुलिस ने कोटा स्टेशन पर घेरकर दबोचा।
तीनों आरोपियों की पहचान भी आई सामने
अब तक की सामने आई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान के रूप में हुई है। इनमें शूटर फूल सिंह और रेहान दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन बिहार के बेगूसराय का रहने वाला बताया जा रहा है।
आरोपियों की धर पकड़ में जुटी थी पुलिस
मालूम हो कि टाइगर पर जानलेवा हमले के बाद से पुलिस एक्शन मोड में है। वे लगातार हमलों की धर पकड़ में लगी हुई थी। जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली, जिससे आरोपियों के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी। इस दौरान पता चला कि वे ट्रेन से सूरत की ओर जाने की फिराक में थे।
इसके अलावा पुलिस ने उनकी लास्ट लोकेशन भी ट्रेस की थी, तमाम सूचना के आधार पर आखिर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें दबोच लिया गया।
CM के बयान के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तारी
यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सोमवार को दिए बयान के कुछ घंटों बाद हुई है। उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि मुंबई पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी और इसके पीछे कौन है इसका भी पता लगा लेगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 October 2026 at 11:48 IST