पिता विकलांग और दिहाड़ी मजदूर... पहले मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, टाइगर श्राफ फायरिंग मामले में नाबालिग आरोपी के बारे में खुलासा
Tiger Shroff firing case: एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में कोटा से पकड़े गए नाबालिग के पिता ने सामने आए हैं और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो घर से 13 तारीख एक मेले में गया था, उसके बाद वापस नहीं आया।
- भारत
- 4 min read
Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब, पुलिस के राजस्थान के कोटा शहर से तीनों आरोपी को धर-दबोचा। तीन आपरियों में से एक आरोपी हरियाणा के सोनीपत का एक नाबालिग भी है।
नाबालिग के पकड़े जाने के बाद अब उसके पिता सामने आए हैं। उन्होंने अपने बेटे को लेकर कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि घर छोड़ने से पहले उनका बेटा टाइल लगाने का काम करता था। करीब 50 प्रतिशत विकलांग पिता ने बताया कि इस घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।
बेटा टाइल लगाने का काम करता था-नाबालिग आरोपी के पिता
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नाबालिग आरोपी के पिता ने बताया कि नका बेटा लगभग दो महीने पहले घर से चला गया था। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह क्या कर रहा था या किन लोगों के साथ समय बिता रहा था। आरोपी के पिता ने बताया कि घर छोड़ने से पहले उनका बेटा टाइल लगाने का काम करता था। उन्होंने कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में तब पता चला, जब पुलिस का फोन आया।
13-14 तारीख को मेले में गया, फिर वापस नहीं आया
पिता, जो दिहाड़ी मजदूर हैं ने बताया कि इस घटना से उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए कहा कि जब से उन्हें इस मामले के बारे में पता चला है, तब से उन्होंने कुछ खाया-पिया भी नहीं है। आगे उन्होंने बताया कि उनका बेटा, "वह 13 और 14 तारीख को एक मेले में गया था और उसके बाद मुझे नहीं पता कि वह क्यों चला गया या कहां गया। असल में क्या हुआ, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।"
आरोपी चोरी के मामले में पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
पिता ने मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले जिक्र करते हुए बताया "मोटरसाइकिल चोरी का एक पुराना मामला था। कुछ समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया... मैंने उससे इस बारे में पूछा और कहा कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस चक्कर में मेरे पैसे भी चले गए, जो मुझे कभी वापस नहीं मिले और वह मामला कभी सुलझ ही नहीं पाया।"
नाबालिग आरोपी के पिता 50 प्रतिशत दिव्यांग
आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि "मैं एक अनपढ़ इंसान हूँ और सिर्फ चौथी कक्षा तक ही पढ़ा हूँ। मैं दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करता हूँ। मैं शारीरिक रूप से दिव्यांग भी हूं। मेरे पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र है, जिसमें 50 प्रतिशत दिव्यांगता दर्ज है। अपने परिवार का पेट पालने के लिए मुझे जो भी काम मिल जाता है, मैं वह कर लेता हूं।"
कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार
वहीं, कोटा सिटी पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें ट्रेन में सफर करते समय पकड़ा गया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
टाइगर श्रॉफ पर कब हुआ हमला?
मुंबई पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में उस समय फायरिंग हुई, जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 October 2026 at 18:04 IST